{"_id":"63f2eeb0ca0d91a948026c92","slug":"adg-dinesh-mn-held-a-meeting-with-police-officers-2023-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udaipur: एडीजी ने अधिकारियों के साथ की बैठक, बोले- पेपर लीक के अपराधियों की जमानत निरस्त कराने के प्रयास करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udaipur: एडीजी ने अधिकारियों के साथ की बैठक, बोले- पेपर लीक के अपराधियों की जमानत निरस्त कराने के प्रयास करें
Mon, 20 Feb 2023 09:24 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 20 Feb 2023 09:24 AM IST
सार
एडीजी दिनेश एमएन ने ली उदयपुर जिले के पुलिस अधिकारियों की बैठक। सामान्य अपराध स्थिति एवं पेपर लीक प्रकरणों की समीक्षा कर प्रभावी मॉनिटरिंग करने के पुलिस को निर्देश दिए।
विज्ञापन
अधिकारियों के साथ की बैठक करते एडीजी
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उदयपुर, एडीजी क्राईम दिनेश एमएन ने रविवार को अन्वेषण भवन में उदयपुर जिले के सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर सामान्य अपराध स्थिति, विशेष तौर पर पेपर लीक प्रकरणों के बारे में विस्तार से समीक्षा कर प्रभावी मॉनिटरिंग हेतु दिशा निर्देश जारी दिए।
विज्ञापन
दिनेश एमएन ने अदालत में विचाराधीन प्रकरणों की पैरवी हेतु अनुसंधान अधिकारियों से विस्तार से चर्चा कर अब तक पेपर लीक के प्रकरणों की प्रगति की समीक्षा की तथा इन प्रकरणों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम गठित कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
एडीजी क्राइम ने पेपर लीक प्रकरण में जमानत पर आए अपराधियों की जमानत निरस्त कराने हेतु न्यायालय में अनुसंधान अधिकारी व्यक्तिशः पैरवी करने व लगातार दबिश देकर फरार अपराधियों का शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। उन्होंने पेपर लीक माफिया पर निरंतर निगरानी रखने एवं कानूनी तथा विधिक तौर तरीकों से सख्त से सख्त कार्रवाई करने की आवश्यकता प्रतिपादित की। दिनेश एमएन ने बताया कि इन प्रकरणों की उनके द्वारा व्यक्तिगत मॉनिटरिंग की जाएगी तथा फरार अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु स्थानीय और अन्य पुलिस बलों की पूर्ण मदद ली जाएगी। पेपर लीक को रोकने हेतु विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए गए। इनका अपराध शाखा द्वारा निरंतर पर्यवेक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने पेपर लीक रोकने हेतु आसूचना सकंलन करने तथा ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। हिस्ट्रीशीटर, हार्डकोर एवं सक्रिय अपराधियों के विरूद्ध की जाने वाली कार्रवाई की जानकारी लेकर उन पर प्रभावी कार्रवाई तथा उनकी सम्पतियों का चिन्हिकरण करने के निर्देश दिए गए।