अभिनेत्री पायल रोहतगी को राजस्थान पुलिस ने किया गिरफ्तार, मोतीलाल नेहरू पर विवादित पोस्ट का मामला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री एवं मॉडल पायल रोहतगी को राजस्थान पुलिस ने मोतीलाल नेहरू वीडियो बनाने के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। इसकी जानकारी खुद पायल की टीम ने ट्वीट कर दी है। वीडियो वायरल होने के बाद राजस्थान के बूंदी जिले में कांग्रेस कार्यकर्ता ने पायल रोहतगी के खिलाफ 10 अक्तूबर को पुलिस थाने में आईटी एक्ट व अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई थी।
पायल ने ट्वीट किया, राजस्थान पुलिस ने मोतीलाल नेहरू पर वीडियो बनाने के मामले में गिरफ्तार किया। ये वीडियो मैंने गूगल से मिली जानकारी के आधार पर बनाया था। अभिव्यक्ति की स्वंतत्रता मजाक बन गया है।' पायल ने इस ट्वीट को गृहमंत्रालय और प्रधानमंत्री कार्यालय को भी टैग किया है।
I am arrested by @PoliceRajasthan for making a video on #MotilalNehru which I made from taking information from @google 😡 Freedom of Speech is a joke 🙏 @PMOIndia @HMOIndia
विज्ञापन विज्ञापन— PAYAL ROHATGI & Team- Bhagwan Ram Bhakts (@Payal_Rohatgi) December 15, 2019
दरअसल पायल का विवादों से पुराना नाता रहा है। वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। कुछ समय पहले पायल ने स्वतंत्रता सेनानी और देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के पिता मोतीलाल नेहरू को लेकर टिप्पणी की थी। इसके साथ ही पायल ने मोतीलाल की शादी को तीन तलाक के मुद्दे से भी जोड़ते हुए आपत्तिजनक बयान दिया। जिसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया था ।