फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Acharya Pramod attacked Ajay Maken congress Rajasthan Politics

Rajasthan Politics: आचार्य प्रमोद के निशाने पर माकन, ब्लैकमेल करने का लगाया आरोप

Sat, 19 Nov 2022 06:35 PM IST
Ashish Kulshrestha आशीष कुलश्रेष्ठ
Updated Sat, 19 Nov 2022 06:35 PM IST
सार

आचार्य प्रमोद कृष्णम् को राजस्थान में सचिन पायलट का पक्षधर माना जाता है। ऐसे में उनका अजय माकन के खिलाफ ट्वीट कई सवाल खड़े कर रहा है।  

विज्ञापन
Acharya Pramod attacked Ajay Maken congress Rajasthan Politics
आचार्य प्रमोद कृष्णम और अजय माकन। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राजस्थान कांग्रेस के पूर्व प्रभारी अजय माकन पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट पर लिखा कि ब्लैकमेल करने वालों के लिए सबक है माकन का इस्तीफा। दरअसल, कुछ ही दिन पहले माकन ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखकर राजस्थान के प्रभार से मुक्त करने की अपील की थी। 

विज्ञापन


आचार्य प्रमोद कृष्णम् को राजस्थान में सचिन पायलट का पक्षधर माना जाता है। ऐसे में उनका माकन के खिलाफ ट्वीट कई सवाल खड़े कर रहा है। आचार्य प्रमोद ने लिखा कि राजस्थान के प्रभारी कांग्रेस महासचिव अजय माकन का इस्तीफा उन सभी नेताओं के लिए एक बड़ा सबक है, जो अपनी कुर्सी बचाने के लिए पार्टी हाईकमान को “ब्लैकमेल” और “बेइज्जत” करते हैं। इस ट्वीट के माध्यम से आचार्य ने अजय माकन को निशाने पर लिया है। यह ट्वीट सीधे-सीधे अजय माकन की भूमिका पर सवाल उठा रहा है। राजस्थान में सरदारशहर में उपचुनाव हो रहे हैं। इसी तरह भारत जोड़ो यात्रा भी कुछ ही दिन में राजस्थान पहुंचने वाली है। ऐसे समय में राजस्थान प्रभारी का इस्तीफा प्रदेश में कांग्रेस की गुटबाजी को जाहिर करता है। 
विज्ञापन


राजस्थान कांग्रेस से जुड़े कुछ नेताओं का कहना है कि अजय माकन के खिलाफ हाईकमान को कई शिकायतें भेजी गई थी। लंबे समय से यह आरोप लगता रहा है कि माकन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ जाकर काम कर रहे हैं। माकन की समस्या यह थी कि उनके काम नहीं हो रहे थे। इसकी शिकायत वे खुद गहलोत से कर चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बदलने की चर्चा के बीच इस्तीफे ने चौंकाया
अजय माकन के इस्तीफे की टाइमिंग ऐसी है कि सभी चकित रह गए। राजस्थान में उपचुनाव हो रहा है। इसके बाद राहुल गांधी की यात्रा भी है। ऐसे में माकन के इस्तीफे को हाईकमान पर दबाव बनाने और ब्लैकमेल करने की कोशिश के तौर पर भी देखा जा रहा है। माकन कोशिश कर रहे थे कि सचिन पायलट को मुख्यमंत्री पद मिल जाए, लेकिन गहलोत के सामने टिक नहीं सके। इस वजह से खिसियाकर पद छोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed