फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Accused Who Threatened CM Yogi Adityanath Arrested From Bharatpur

Rajasthan: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धमकी देने वाला भरतपुर से गिरफ्तार, यूपी ले गई पुलिस की टीम

Sun, 14 Aug 2022 08:56 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 14 Aug 2022 08:56 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने भरतपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी यूपी में रह चुका है। पूछताछ के लिए पुलिस उसे अपने साथ लेकर गई हैै।

विज्ञापन
Accused Who Threatened CM Yogi Adityanath Arrested From Bharatpur
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने वाले बदमाश को पुलिस भरतपुर से पकड़ा है। आरोपी को यूपी पुलिस की टीमें तलाश कर रहीं थी। आरोपी की लोकेशन भरतपुर के जुरहेरा थाना इलाके में मिलने पर सुशांत गोल्फ सिटी थाना पुलिस यहां आई और उसे गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।  

विज्ञापन


भरतपुर पुलिस के अनुसार कुछ दिन पहले सरफराज नाम के युवक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी दी थी। जिसके बाद यूपी के सुशांत गोल्फ सिटी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी। जिसके बाद से साइबर पुलिस ने आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर रही थी। इस दौरान आरोपी की लोकेशन भरतपुर के जुरहेरा थाना इलाके में मिली थी। 
विज्ञापन


भरतपुर आई यूपी पुलिस ने जिला पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद यूपी और भरतपुर पुलिस की टीम भी आरोपी के घर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार सरफराज के खिलाफ पहले से किसी तरह का कोई केस दर्ज नहीं है। इधर, आरोपी सरफराज को गिरफ्तार कर यूपी पुलिस अपने साथ ले गई है। इधर, भरतपुर पुलिस सरफराज के बारे उसके परिजनों से पूछताछ कर रही है। प्राथमिकी जांच में सामने आया है कि सरफराज कुछ समय यूपी में भी रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed