{"_id":"62deac864a43dd53141aeefa","slug":"accused-who-shot-sarpanch-arrested-with-gun-in-bhiwadi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: सरपंच को गोली मारने वाला आरोपी कट्टे के साथ गिरफ्तार, वारदात के बाद से था फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: सरपंच को गोली मारने वाला आरोपी कट्टे के साथ गिरफ्तार, वारदात के बाद से था फरार
Mon, 25 Jul 2022 08:15 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Mon, 25 Jul 2022 08:15 PM IST
सार
सरपंच को गोली मारने के बाद से आरोपी फरार था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। रविवार रात को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलवर जिले के भिवाड़ी में सरपंच को गोली मारने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी वारदात के बाद से फरार था। रविवार रात शाहजहांपुर थाना पुलिस ने गश्त के दौरान नेशनल हाईवे सासेड़ी मोड़ पर खड़े एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान विक्रम कुमार पुत्र मालाराम (18) निवासी मोहम्मदपुर थाना बहरोड़ अलवर के रूप में हई। उसके पास से पुलिस ने देशी कट्टा और एक कारतूस भी बरामद किया है।
विज्ञापन
भिवाड़ी एसपी शांतनु कुमार सिंह ने बताया कि अवैध गतिविधियों की रोकथाम और अपराधियों की धरपकड़ के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगराम मीणा के निर्देशन, सीओ महावीर सिंह के सुपर विजन में मिशन 100 अभियान चलाया जा रहा है। गश्त के दौरान रविवार रातत को पुलिस की टीम को देख जयपुर दिल्ली नेशनल हाईवे सांसेड़ी मोड पर खड़ा एक युवक मुड़कर तेज कदमों से जाने लगा। संदिग्ध लगने पर उसे रोककर पूछताछ की गई तो वह घबरा गया।
विज्ञापन
युवक ने अपना नाम विक्रम कुमार निवासी मोहम्मदपुर बताया। उसकी तलाशी ली गई तो पेंट के रिबन में देशी कट्टा छुपा हुआ मिला। आरोपी को डिटेन कर आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। उस पर पिछले साल थाना हरसोरा क्षेत्र में कटारिया का बास निवासी सरपंच विक्रम को गोली मारने का भी आरोप है। वारदात के बाद से वह फरार था।
विज्ञापन