फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Accused kidnapped and raped girl in churu

Rajasthan: पिता के सामने बेटी को उठा ले गया युवक, दुष्कर्म कर कमरे में बंद किया, पांच साल से कर रहा था ज्यादती 

Sat, 07 May 2022 08:44 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 07 May 2022 08:44 PM IST
सार

राजस्थान के चूरू में एक युवती के साथ आरोपी पांच साल से दुष्कर्म कर रहा था। आरोपी ने उसके नाबालिग रहते हुए भी कई बार ज्यादती की थी। 

विज्ञापन
Accused kidnapped and raped girl in churu
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के चूरू जिले में एक युवक पांच साल से युवती के साथ दुष्कर्म कर रहा था। आरोपी ने पीड़िता के नबालिग रहते हुए भी दुष्कर्म किया। इस दौरान लिए गए अश्लील फोटो को वायरल करने की धमकी देकर वह पीड़िता के साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा। बीते 29 अप्रैल को आरोपी पीड़िता को उसके पिता के सामने अगवा कर ले गया। इसके बाद दुष्कर्म कर उसे कमरे में बंद कर दिया। अब पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला तारानगर तहसील के साहवा थाना इलाके का है। 21 साल की पीड़िता ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसने 2017 में गांव के एक स्कूल में कक्षा 11वीं में प्रवेश लिया था। इस दौरान उसकी उम्र 16 साल थी। गांव में अपनी बुआ के पास रहने वाला विशाल पुत्र नंदकिशोर बिहाणी निवासी रावतसर भी उसी स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ता था। एक ही स्कूल में पढ़ने के कारण दोनों की जान-पहचान हो गई थी। 
विज्ञापन


फरवरी 2018 में आरोपी युवक पीड़िता को गांव में किसी के घर में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने पीड़िता के अश्लील फोटो ले लिए और उसे वायरल करने की धमकी देकर लगातार दुष्कर्म करता रहा। साल 2019 में पीड़िता ने गांव साहवा के एक कॉलेज प्रवेश लिया तो आरोपी ने भी वहीं के दूसरे कॉलेज में दाखिला ले लिया। इसके बाद से वह लगातार उसका पीछा करता रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


29 अप्रैल 2022 को पीड़िता अपने पिता के साथ कॉलेज के बाहर खड़ी थी। इस दौरान आरोपी विशाल अपने दोस्त रिंकू निवासी रावतसर के साथ आया और उसे जबरन कार में की बैठाकर रिंकू के घर ले गए। वहां रिंकू और उसकी पत्नी ने विशाल को माला पहनाते हुए पीड़िता के फोटो ले लिए। आरोपी ने यहां भी पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और एक कमरे में बंद कर दिया।


इधर, युवती के परिजन उसे तलाशते हुए मौके पर पहुंचे और उसे अपने साथ ले आए। बाद में थाने पहुंचकर अरोपी विशाल, उसके पिता नंदकिशोर, चाचा सांवरमल, साथी रिंकू और राजेश के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed