{"_id":"633d979176fc1b71cd0eb85f","slug":"accused-arrested-for-raping-woman-by-taking-hostage-in-nagaur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: महिला को बंधक बनाकर गैंगरेप करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चार महीने से चल रहा था फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: महिला को बंधक बनाकर गैंगरेप करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चार महीने से चल रहा था फरार
Wed, 05 Oct 2022 08:11 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 05 Oct 2022 08:11 PM IST
सार
आरोपी ने चार महीने पहले महिला को अगवा कर बीकानेर स्थित एक घर में बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया था। वारदात के बाद से आरोपी फरार चल रहा था, जिसे अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नागौर पुलिस ने चार महीने पहले एक महिला को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ ऑफिस की टीम और महिला थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में यह सफलता हाथ लगी है। आरोपी ने 4 महीने पहले महिला को अगवा कर बीकानेर स्थित घर में बंधक बना लिया था। जिसके बाद उससे सामूहिक दुष्कर्म किया था। वारदात के बाद से आरोपी ओम प्रकाश माली पुत्र बुलाकी राम (32) निवासी बीकानेर फरार चल रहा था, जिसे अब पुलिस ने पकड़ लिया है।
विज्ञापन
एसपी राममूर्ति जोशी ने बताया कि पीड़ित महिला ने महिला थाना में आरोपी ओम प्रकाश माली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बताया गया की 17 मई की शाम आरोपी उसे बीकानेर स्थित अपने घर ले गया। जहां बंधक बनाकर आरोपी और उसके भाई ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
घटना की गंभीरता को देख आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश मीणा के निर्देशन, सीओ विनोद कुमार सीपा के नेतृत्व में थाना अधिकारी छीतर सिंह समेत महिला थाना से विशेष टीम गठित की गई। गठित टीम ने आसूचना संकलन और तकनीकी सहायता से नामजद आरोपी ओम प्रकाश माली को बीकानेर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है
विज्ञापन