फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Accused arrested for raping minor in Jodhpur Rajasthan

राजस्थान: नाबालिग दोस्त को फोन कर कहा- मिलने नहीं आई तो दे दूंगा जान, फिर किया दुष्कर्म

Thu, 10 Feb 2022 06:06 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 10 Feb 2022 06:06 PM IST
सार

जोधपुर में एक युवक ने अपनी नाबालिग दोस्त के साथ ही दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे दिया। दोनों तीन-चार साल से एक दूसरे को जानते थे। दुष्कर्म के बाद पीड़िता घर लौटी तो उसने मां से पेट दर्द होने की शिकायत की। इसके बाद मामले का खुलासा हुआ। 

विज्ञापन
Accused arrested for raping minor in Jodhpur Rajasthan
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

नाबालिग से दोस्ती कर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किर लिया है। आरोपी ने अपनी नाबालिग दोस्त को मिलने बुलाया और फिर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी राजसमंद जिले से पकड़ा गया है। 
विज्ञापन


दरअसल, आरोपी युवक और पीड़िता स्कूल समय से दोस्त थे। दोनों पिछले तीन-चार साल से एक दूसरे को जानते थे। नाबालिग के स्कूल छोड़ने के बाद भी आरोपी ने उसका पीछा नहीं छोड़ा और बार-बार मिलने का दबाव बनाता रहा था। वह सोशल मीडिया और फोन के जरिए भी नाबालिग के संपर्क में रहता।
विज्ञापन


15-16 दिन पहले आरोपी ने नाबालिग से कहा कि मुझसे मिलने आओ नहीं तो मैं अपनी जान दे दूंगा। उसके कई बार कॉल करने से परेशान नाबालिग उससे मिलने चली गई। सूकड़ी नदी के पास सूनसान क्षेत्र में ले जाकर उसने नाबालिग से दुष्कर्म किया। बालिका के पेट दर्द की शिकायत पर उसकी मां ने पूछा तो उसने घटना के बारे में जानकारी दी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सोजत थानाप्रभारी जसवंत सिंह राजपुरोहित ने बताया कि आठ फरवरी को थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता के परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने बताया था कि पप्पूराम पुत्र बाबूलाल बावरी (20) निवासी धांधेड़ी गांव ने उनकी 17 साल की बेटी को काम का बहाना कर मिलने बुलाया। इसके बाद सुकड़ी नदी के निकट सूनसान क्षेत्र में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed