{"_id":"62627ff7a32182694231e61b","slug":"accused-arrested-for-raping-minor-in-jhalawar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: नाबालिग को घर में घुसकर सुंघाई नशीली दवा, बेहोश होने पर किया दुष्कर्म, गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: नाबालिग को घर में घुसकर सुंघाई नशीली दवा, बेहोश होने पर किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
Fri, 22 Apr 2022 03:44 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 22 Apr 2022 03:44 PM IST
सार
झालावाड़ के डग थाना क्षेत्र में आरोपी ने 14 अप्रैल की रात दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झालावाड़ की डग थाना पुलिस ने नाबालिग का अपहरण और दुष्कर्म करने के आरेपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे भवानीपुरा-भड़का के जंगलों से पकड़ा गया है। झालावाड़ एसपी मोनिका सेन ने बताया कि 15 अप्रैल को नाबालिग पीड़ित ने एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बताया कि 14 अप्रैल की रात वह बाथरूम जाने के लिए कमरे से बाहर निकली थी।
विज्ञापन
इस दौरान रमेश मेघवाल उनके घर की टापरी पर चढ़ा हुआ था। अचानक उसन उसे नशीली दवा सुंघा दी। बेहोश होने के बादा वह उससे खाल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी।
विज्ञापन
एसपी सेन ने बताया कि पीड़िता की रिपोर्ट पर अपहरण, रेप और पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने एक टीम गठित की। टीम ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को आरोपी रमेश मेघवाल को भवानीपुरा -भड़का के जंगल से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन