{"_id":"61f3e15399cc8927c04649e1","slug":"accused-arrested-for-making-viral-video-of-former-dacoit-jagan-gurjar-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: पूर्व डकैत गुर्जर के धमकी भरे वीडियो वायरल करने वाला गिरफ्तार, मोबाइल में पुलिस की वर्दी में मिले फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: पूर्व डकैत गुर्जर के धमकी भरे वीडियो वायरल करने वाला गिरफ्तार, मोबाइल में पुलिस की वर्दी में मिले फोटो
Fri, 28 Jan 2022 05:58 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 28 Jan 2022 05:58 PM IST
सार
21 जनवरी को पूर्व डकैत जगन गुर्जर ने एक वीडियो जारी कर बाड़ी विधायक मलिंगा को जान से मारने की धमकी दी थी। दूसरे वीडियो में वह गाली-गलौज कर रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोतवाली पुलिस ने गुरुवार देर रात 15 हजार के इनामी पूर्व डकैत जगन गुर्जर के वीडियो वायरल करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से देशी कट्टा और जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी आध्यात्म गौतम ने बताया कि साइबर सेल की मदद से रामब्रज गुर्जर निवासी मोरोली युवक को पकड़ा गया है। युवक के मोबाइल में उसके फोटो पुलिस की वर्दी में मिले हैं। पुलिस जगन गुर्जर और वर्दी दोनों ही मामलों में आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
पूर्व डकैत ने दो वीडियो किए थे जारी
थाना प्रभारी गौतम ने बताया कि 22 जनवरी को पूर्व डकैत जगन गुर्जर ने एक वीडियो जारी कर बाड़ी विधायक को जान से मारने की धमकी दी थी। दूसरे वीडियो में भी उसने गाली-गलौज की थी। मामले सामने आने के बाद एसपी शिवराज मीणा ने वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन