फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Accused arrested for kidnapping and raping a five-year-old deaf-mute girl in Jaipur

Rajasthan: जयपुर में पांच साल की मूक-बधिर बच्ची का अपहरण, पुलिस ने दरिंदगी का शिकार होने से बचाया

Wed, 01 Jun 2022 03:58 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Wed, 01 Jun 2022 03:58 PM IST
सार

जयपुर में एक युवक ने बच्ची को बिस्किट दिलाने के बहाने अपहरण कर लिया। हालांकि, पुलिस मौके पर समय पर पहुंच गई और युवक को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
Accused arrested for kidnapping and raping a five-year-old deaf-mute girl in Jaipur
girl abduct - फोटो : Social Media

विस्तार

जयपुर में मंगलवार दोपहर घर के बाहर से पांच साल की बच्ची का अपहरण हो गया। परिजनों की सूचना पर पुलिस तुरंत हरकत में आई। जिसके बाद पुलिस ने बच्ची को दरिंदगी के शिकार होने से बचा लिया। फिलहाल, आरोपी से पुलिस पूछताछ में जुट गई है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मांग्यावास स्थित स्वर्ण गार्डन के पास बच्ची का अपहरण हो गया हुआ था। बच्ची बोल सुन नहीं सकती है। मासूम दोपहर करीब 11 बजे घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान एक युवक ने बिस्किट दिलाने के बहाने उसका अपहरण कर लिया। परिजनों ने बच्ची को आसपास तलाश किया पर वो नहीं मिली। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। तीन थानों की पुलिस बच्ची को तलाशने में जुटी और सीसीटीवी फुटेज खंगाला। जिसमें एक युवक बच्ची को ले जाते हुए दिखा। उसके बाद पुलिस ने कुछ दूरी पर ही बच्ची से दरिंदगी की कोशिश करते आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी मध्यप्रदेश निवासी दिनेश जाटव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed