फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Accused Arrested For Firing While Dancing In Alwar

डीजे की धुन पर फायरिंग: डांस करते हुए कट्टे से किया फायर, फिर वर्चस्व जमाने सोशल मीडिया पर डाला वीडियो, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 27 Jan 2022 05:48 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 27 Jan 2022 05:48 PM IST
सार

एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि मामला थाना हरसोरा के गांव देवसन का है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी की गिफ्तारी के लिए टीम बनाई थी।  

विज्ञापन
Accused Arrested For Firing While Dancing In Alwar
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में डीजे की धुन पर डांस करते समय हवाई फायर करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने वर्चस्व जमाने के लिए इसका वीडियो बनवाया और फिर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान की थी। 
विज्ञापन


अलवर एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि 23 जनवरी को थाना हरसोरा के गांव देवसन में डीजे की धुन पर नाच रहे एक युवक ने हवाई फायर किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमन लाल मीणा, सीओ बानसूर मृत्युंजय मिश्रा और थाना अधिकारी हरसौरा ताराचंद शर्मा के नेतृत्व में आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए एक टीम बनाई गई थी। आरोपी की पहचान कालूराम उर्फ कालिया पुत्र रामौतार गुर्जर (19) गांव अणतपुरा के रूप में की गई। खोखरिया पीर के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से कट्टा भी बरामद किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed