{"_id":"623ec5dfa9fdc8658c14eacf","slug":"accused-arrested-for-betting-on-pretext-of-getting-100-times-rupees-in-churu","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: 100 गुना रुपए कराने का लालच देकर सट्टा खिला रहा आरोपी गिरफ्तार, लैपटॉप-रजिस्टर में करोड़ों का हिसाब ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: 100 गुना रुपए कराने का लालच देकर सट्टा खिला रहा आरोपी गिरफ्तार, लैपटॉप-रजिस्टर में करोड़ों का हिसाब
Sat, 26 Mar 2022 01:20 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चुरू
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 26 Mar 2022 01:20 PM IST
सार
चुरू की साहवा थाना पुलिस ने आरोपी के पास से एक लैपटॉप, दो एंड्राइड मोबाइल फोन, हिसाब-किताब का रजिस्टर और 7 हजार 200 बरामद किए गए हैं। उसके पास करोड़ों के सट्टे का हिसाब भी है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाना साहवा पुलिस ने गश्त के दौरान नोहर भादरा तिराहे के पास से मांगीलाल पुत्र सागर माली (38) को गिरफ्तार किया है। आरोपी एक रुपये को 100 रुपये में बदलने का लालच देकर सट्टा खिलाकर ठगी किया करता था। आरोपी के पास से एक लैपटॉप, दो एंड्राइड मोबाइल फोन, हिसाब-किताब का रजिस्टर और 7 हजार 200 नगद बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
लैपटॉप, फोन और रजिस्टर में करोड़ों रुपए के लेन-देन का हिसाब किताब भी लिखा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है आरोपी से पूछताछ कर अब तक की गई ठगी और सट्टा खिलाने को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
चूरू एसपी दिगंत आनंद ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों और अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार व सीओ तारानगर ओमप्रकाश गोदारा के सुपर विजन में गुरुवार रात थाना अधिकारी साहवा सुरेश कुमार मय टीम ने आरोपी को नोहर-भादरा तिराहे के पास से सट्टा खिलाने और ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन