फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   according to journey toll will be set

जहां तक जाओगे, वहीं तक का लगेगा टोल

Sat, 05 Jul 2014 04:22 PM IST
समीर शर्मा/अमर उजाला, जयपुर
समीर शर्मा/अमर उजाला, जयपुर Updated Sat, 05 Jul 2014 04:22 PM IST
विज्ञापन
according to journey toll will be set

हाइवे पर टोल से परेशान लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। केन्द्र सरकार ऐसी योजना पर विचार कर रही है कि जहां तक हाईवे पर जाना होगा, वहीं तक का टोल लगेगा।

विज्ञापन


केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और सार्वजनिक निर्माण मंत्री यूनुस खान के साथ मुलाकात के दौरान बताया कि उनका मंत्रालय नई टोल नीति पर विचार कर रहा है। इसके अनुसार वाहन चालक को सड़क पर जहां तक जाना है, उसे वहीं तक का ही टोल देना पड़ेगा।
विज्ञापन


दरअसल, गडकरी से मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और राज्य के सार्वजनिक निर्माण मंत्री यूनुस खान ने दिल्ली में मुलाकात की और काम पूरा होने तक एनएच-8 (दिल्ली-जयपुर हाइवे) पर टोल वसूली बंद करने का मामला उठाया था। इस पर गडकरी ने अनुबंध की शर्तो के मुताबिक ऐसा करने पर मजबूरी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जयपुर-दिल्ली हाईवे को चौड़ा करने के कार्य में हो रही देरी के कारणों का पता करने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय के सचिव और राजस्थान के मुख्य सचिव संयुक्त मौका मुआयना करेंगे। देरी के लिए एनएचएआईए राज्य सरकार और अनुबंधित फर्म की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी।

गडकरी को बताया गया कि राजस्थान के एक तरफ पाकिस्तान से सटती 11 सौ किलोमीटर लम्बी अंतरराष्ट्रीय सीमा है तो दूसरी तरफ करीब ढाई सौ किलोमीटर लम्बी सीमा चम्बल नदी की है। इस कारण वाहनों को प्रदेश में प्रवेश कम होने और केन्द्र का कुल लागत का महज 20 फीसदी ही देने के कारण पीपीपी मॉडल पर सड़क परियोजनाएं वाइबल नहीं हो पाती है। इसलिए केन्द्र को अपनी हिस्सेदारी 30 फीसदी करनी चाहिए। इस पर गडकरी ने मामले का परीक्षण कराकर उचित कार्यवाही किए जाने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed