{"_id":"648d9dca9cf1ddfbd107bfcc","slug":"acb-caught-patwari-taking-bribe-of-five-thousand-in-dholpur-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur: पांच हजार रिश्वत लेते पटवारी को एसीबी ने दबोचा, बंटवारा ऑनलाइन चढ़ाने के एवज में मांगी थी घूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur: पांच हजार रिश्वत लेते पटवारी को एसीबी ने दबोचा, बंटवारा ऑनलाइन चढ़ाने के एवज में मांगी थी घूस
Sat, 17 Jun 2023 05:19 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 17 Jun 2023 05:19 PM IST
सार
पटवारी सुशील कुमार ने मालोनी खुर्द के एक किसान से खरीदी हुई जमीन को ऑनलाइन चढ़ाने की एवज में 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।
विज्ञापन
गिरफ्त में आरोपी पटवारी
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धौलपुर एसीबी की टीम ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। एसीबी के हत्थे चढ़े पटवारी सुशील कुमार ने मालोनी खुर्द के एक किसान से खरीदी हुई जमीन को ऑनलाइन चढ़ाने की एवज में दस हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।
विज्ञापन
पांच हजार रुपये में सौदा तय होने के बाद एसीबी की टीम ने मामले का सत्यापन कर आरोपी पटवारी को पांच हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया। कार्रवाई को लेकर धौलपुर में एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि 14 जून को एक परिवादी ने पटवारी सुशील कुमार के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत दी थी।
विज्ञापन
परिवादी ने अपनी शिकायत में बताया था कि पटवारी खरीदी हुई जमीन को ऑनलाइन चढ़ाने की एवज में दस हजार रुपये मांग रहा है। एएसपी ने बताया कि सौदा पांच हजार रुपये में तय हो जाने के बाद शनिवार को परिवादी ने तसीमो गांव में पटवारी को रिश्वत के पैसे दिए। जहां पहले से मौजूद एसीबी की टीम ने पटवारी को रंगे हाथों रिश्वत के पैसे लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
एसीबी न्यायालय भरतपुर पेश किया जाएगा
एसीपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए पटवारी से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद आरोपी पटवारी की संपत्ति का आकलन कर कार्रवाई की जाएगी। अनुसंधान के बाद आरोपी को एसीबी न्यायालय भरतपुर पेश किया जाएगा।