Rajasthan: बढ़ते दुष्कर्म केस को लेकर आक्रोश, एबीवीपी ने मंत्री ममता भूपेश के घर के बाहर किया प्रदर्शन
अखिल विद्यार्थी परिषद ने महेश जोशी से भी इस्तीफे की मांग की है। इसके अलावा उन्होंने ममता भूपेश से दुष्कर्म मामलों में लिप्त आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में दुष्कर्म की वारदातें बढ़ गई हैं। चित्तौड़गढ़ में मंगलवार को दलित महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। प्रदेश में बढ़ते महिला अपराध को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने महिला बाल विकास मंत्री ममता भूपेश के घर के बाहर प्रदर्शन किया। विद्यार्थी परिषद ने दुष्कर्म के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
गहलोत सरकार में जलदाय मंत्री महेश जोशी के बेटे पर भी दुष्कर्म का आरोप लगा है। ऐसे में प्रदर्शनकारियों ने महेश जोशी से इस्तीफे की मांग की है। एबीपीपी के राष्ट्रीय मंत्री होशियार मीणा ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। कांग्रेस काल में राजस्थान में बेटी और बहू सुरक्षित नहीं है। जनता त्राहिमाम कर रही है। ऐसे में उन्होंने ममता भूपेश से दुष्कर्म मामलों में कार्रवाई की मांग की है।
जोधपुर हिंसा को लेकर अजमेर में प्रदर्शन
वहीं जोधपुर हिंसा को लेकर मंगलवार को विप्र सेना की ओर से अजमेर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्टर अंशदीप को राजस्थान विप्र कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष महेश शर्मा के नाम ज्ञापन सौंपा।
अजमेर विप्र सेना के जिला अध्यक्ष एडवोकेट पंडित किशन शर्मा ने बताया कि पिछले दिनों जोधपुर में हुए दंगों में स्वतंत्रा सेनानी बालमुकुंद बिस्सा की मूर्ति के साथ असामाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ की। उसके बाद उन्होंने दंगे फैलाने का दुसाहस किया। इसे लेकर अजमेर विप्र सेना समिति की ओर से मंगलवार को जिला कलेक्टर अंशदीप को राजस्थान विप्र सेना के अध्यक्ष महेश शर्मा के नाम ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन के जरिए उनसे मांग की गई कि दंगों में शामिल दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और उनके खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाए।