फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   ABVP protested outside minister Mamta Bhupesh house regarding increased rape cases in Rajasthan

Rajasthan: बढ़ते दुष्कर्म केस को लेकर आक्रोश, एबीवीपी ने मंत्री ममता भूपेश के घर के बाहर किया प्रदर्शन

Tue, 10 May 2022 06:21 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 10 May 2022 06:21 PM IST
सार

 अखिल विद्यार्थी परिषद ने महेश जोशी से भी इस्तीफे की मांग की है। इसके अलावा उन्होंने ममता भूपेश से दुष्कर्म मामलों में लिप्त आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
ABVP protested outside minister Mamta Bhupesh house regarding increased rape cases in Rajasthan
ममता भूपेश के घर बाहर प्रदर्शन - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजस्थान में दुष्कर्म की वारदातें बढ़ गई हैं। चित्तौड़गढ़ में मंगलवार को दलित महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। प्रदेश में बढ़ते महिला अपराध को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने महिला बाल विकास मंत्री ममता भूपेश के घर के बाहर प्रदर्शन किया। विद्यार्थी परिषद ने दुष्कर्म के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन
 

गहलोत सरकार में जलदाय मंत्री महेश जोशी के बेटे पर भी दुष्कर्म का आरोप लगा है। ऐसे में प्रदर्शनकारियों ने महेश जोशी से इस्तीफे की मांग की है। एबीपीपी के राष्ट्रीय मंत्री होशियार मीणा ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। कांग्रेस काल में राजस्थान में बेटी और बहू सुरक्षित नहीं है। जनता त्राहिमाम कर रही है। ऐसे में उन्होंने ममता भूपेश से दुष्कर्म मामलों में कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


जोधपुर हिंसा को लेकर अजमेर में प्रदर्शन
वहीं जोधपुर हिंसा को लेकर मंगलवार को विप्र सेना की ओर से अजमेर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्टर अंशदीप को राजस्थान विप्र कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष महेश शर्मा के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अजमेर विप्र सेना के जिला अध्यक्ष एडवोकेट पंडित किशन शर्मा ने बताया कि पिछले दिनों जोधपुर में हुए दंगों में स्वतंत्रा सेनानी बालमुकुंद बिस्सा की मूर्ति के साथ असामाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ की। उसके बाद उन्होंने दंगे फैलाने का दुसाहस किया। इसे लेकर अजमेर विप्र सेना समिति की ओर से मंगलवार को जिला कलेक्टर अंशदीप को राजस्थान विप्र सेना के अध्यक्ष महेश शर्मा के नाम ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन के जरिए उनसे मांग की गई कि दंगों में शामिल दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और उनके खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed