{"_id":"62deae316eec1057ac63c442","slug":"abvp-demonstrated-for-demand-investigation-of-reet-exam-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: रीट परीक्षा का सोशल मीडिया पर वायरल, एबीवीपी ने प्रदर्शन कर की जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: रीट परीक्षा का सोशल मीडिया पर वायरल, एबीवीपी ने प्रदर्शन कर की जांच की मांग
Mon, 25 Jul 2022 08:23 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Mon, 25 Jul 2022 08:23 PM IST
सार
एबीवीपी के राष्ट्रीय मंत्री होशियार मीणा ने कहा कि रीट परीक्षा में जब पेपर बाहर नहीं ले जा सकते तो वह बाहर कैसे आया? इस मामले में सरकार की बड़ी चूक है।
विज्ञापन
एबीवीपी ने किया प्रदर्शन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में रीट परीक्षा 2022 में अनियमितताएं और छात्र छात्राओं से हुई अभद्रता को लेकर सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने प्रदर्शन किया। राजस्थान विश्वविद्यालय में हुए प्रदर्शन के दौरान विद्यार्थियों ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही रीट भर्ती परीक्षा की जांच कराने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
प्रदर्शन को देखते हुए विवि के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था। पुलिस ने विद्यार्थियों को विवि से बाहर नहीं आने दिया। विद्यार्थियों ने बाहर आने की कोशिश की तो पुलिस ने गेट बंद कर उन्हें रोक दिया। प्रदर्शन के दौरान एबीवीपी के राष्ट्रीय मंत्री होशियार मीणा ने कहा कि रीट परीक्षा में जब पेपर बाहर नहीं ले जा सकते तो वह बाहर कैसे आया? इस मामले में सरकार की बड़ी चूक है। ऐसे में रीट भर्ती परीक्षा में हुई अनियमितताओं की सरकार जांच करवाए। प्रदर्शन के दौरान एबीवीपी के नरेंद्र यादव, भारत भूषण यादव, महिंद्र चौधरी राजेंद्र प्रजापत, मनु दाधित, रोहित मीणा , राहुल मीणा, देव पलसानिया, महेंद्र चौधरी सहित अन्य छात्र नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन