{"_id":"63d010f5ec2ef738c75b8fd6","slug":"absconding-for-22-years-accused-of-robbery-and-murder-arrested-in-pratapgarh-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: धनेसरी कांड का आरोपी 22 साल बाद गिरफ्तार, लूट, डकैती और हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: धनेसरी कांड का आरोपी 22 साल बाद गिरफ्तार, लूट, डकैती और हत्या का आरोप
Tue, 24 Jan 2023 10:40 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 24 Jan 2023 10:40 PM IST
सार
सपी अनिल कुमार बेनीवाल ने बताया कि 19 मार्च 2001 की रात कोतवाली थाना क्षेत्र के धनेसरी गांव में लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी। वारदात के बाद से आरोपी फरार चल रहा था।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले की कोतवाली थाना पुलिस ने 22 साल से फरार चल रहे आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी राम सिंह कंजर पुत्र मन्ना झालावाड़ का रहने वाला है। वह धनेसरी इलाके में लूट, डकैती और ट्रिपल मर्डर के मामले में फरार चल रहा था, जिसके अब पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
एसपी अनिल कुमार बेनीवाल ने बताया कि 19 मार्च 2001 की रात कोतवाली थाना क्षेत्र के धनेसरी गांव में हथियारों से लैस होकर आए अज्ञात बदमाश फायरिंग करते हुए भारी मात्रा में अफीम, नकदी और जेवरात लूटकर ले गए थे। इस घटना में गांव के निर्भय राम कुमावत, चैन राम भांभी और प्रकाश मीणा की मौत हो गई और काफी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना पर आईपीसी की संबंधित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान के दौरान इस कांड को अंजाम देने वाले सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जा चुका है। आरोपी राम सिंह कंजर घटना के बाद से फरार चल रहा था।
विज्ञापन
एसपी बेनीवाल के निर्देश पर जिले में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिये अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत मंगलवार को पुलिस टीम ने आरोपी राम सिंह को 22 साल बाद गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन