फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   absconding accused who killed Deva Gurjar arrested

Rajasthan: देवा गुर्जर हत्याकांड का आरोपी एक महीने बाद गिरफ्तार, मंडाना इलाके के जंगलों से पुलिस ने पकड़ा 

Thu, 05 May 2022 07:51 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 05 May 2022 07:51 PM IST
सार

राजस्थान की कोटा पुलिस ने देवा गुर्जर हत्याकांड के फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एक महीने बाद वह मंडाना इलाके के जंगलों से पकड़ा गया है। 

विज्ञापन
absconding accused who killed Deva Gurjar arrested
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिस्ट्रीशीटर देवा गुर्जर हत्याकांड के मास्टरमाइंड भैरू गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया है। कोटा पुलिस ने उसे मंडाना इलाके से पकड़ा है। आरोपी भैरू हत्याकांड का मास्टर माइंड और मुख्य आरोपी बाबू गुर्जर का भाई भी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कोटा जिला प्रशासन ने भैरू गुर्जर की अवैध संपत्ति जब्त करने की भी पूरी तैयारी कर ली थी। देवा की हत्या के आरोप में अब तक पुलिस 25 बदमाशों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन


देवा गुर्जर हत्याकांड का मास्टरमाइंड भैरू गुर्जर एक महीने से पुलिस को चकमा दे रहा था। वह लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। पुलिस के दबिश देने से पहले वह अपने ठिकाने से फरार हो जाता था। गुरुवार को पुलिस ने उसे मंडाना इलाके के जंगलों से गफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार डॉन देवा और बाबू गुर्जर दोनों अच्छे दोस्त थे। दोनों साथ में मिलकर काम भी किया करते थे। लेकिन, बाद में बाबू गुर्जर और उसके भाई भैरू गुर्जर देव की हत्या की योजना बना ली। इस हत्या कांड का मास्टरमाइंड भैरू गुर्जर को ही बताया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
चार अप्रैल को रावतभाटा में हथियारों के साथ आए बदमाशों ने डॉन देवा गुर्जर पर हमला कर दिया था। इस हमले में उसकी मौत हो गई थी। हत्या के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोगों ने बवाल भी किया था। पुलिस इस मामले में अब तक 25 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed