फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   A woman died after sterilization in Sirohi

Rajasthan: नसबंदी के बाद महिला की मौत, आक्रोशित परिजनों ने की डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Sat, 26 Nov 2022 07:59 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 26 Nov 2022 07:59 AM IST
सार

महिला के पति ने डॉक्टर पर आरोप लगाया कि डॉक्टर ने लापरवाही से गर्भाशय नली काटने के समय उसकी पत्नी के आंतों में छेद कर दिया। जिससे उसकी पत्नी का अधिक खून बह गया। परिजनों ने डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
A woman died after sterilization in Sirohi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

सिरोही के दांतराई गांव के सरकारी अस्पताल में नसबंदी के बाद एक महिला की मौत हो गई। महिला को शिविर में नसबंदी किया गया। इस दौरान अधिक खून बहने से महिला को सरकारी अस्पताल रेफर किया गया, जहां महिला ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार वडवज निवासी करणा राम पुत्र बांका राम मेघवाल ने पुलिस को रिपोर्ट सौंपी। जिसमें उसने महिला डॉक्टर सहित अन्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पीड़ित ने बताया कि उसके दो पुत्र और एक पुत्री हैं। इस पर उसने पत्नी उगम देवी का 23 नवंबर को दांतराई के सरकारी अस्पताल में नसबंदी शिविर नसबंदी करवाई थी। नसबंदी के बाद उसकी पत्नी का अधिक खून बहने लगा। जिसके बाद उसे सिरोही अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सिरोही अस्पताल में शुक्रवार सुबह उसकी पत्नी टॉयलेट के लिए जा रही थी। उसी समय टॉयलेट के दरवाजे पर गिरकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


पुलिस को दी रिपोर्ट में महिला के पति ने बताया कि उसकी पत्नी की नसबंदी करने वाले डॉक्टर और अन्य कर्मचारियों की लापरवाही से मौत हुई है। डॉक्टर ने गर्भाशय नली काटने या बंद करते समय उसकी आंतों में छेद होने से बल्ड ज्यादा मात्रा में बह गया। वहीं देर शाम करीब 6:15 बजे अधिकारियों के आश्वासन के बाद परिजनों का आक्रोश शांत हुआ। पुलिस फॉरेंसिक टीम से शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करवाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed