{"_id":"621f08baf3a80451be454d8b","slug":"a-truck-full-of-illegal-liquor-worth-50-lakhs-seized-in-bikaner","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: ट्रक से 65 लाख की 900 पेटी अवैध शराब जब्त, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: ट्रक से 65 लाख की 900 पेटी अवैध शराब जब्त, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Wed, 02 Mar 2022 11:33 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 02 Mar 2022 11:33 AM IST
सार
बीकानेर की गजनेर पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान एक ट्रक से 900 पेटी अवैध शराब जब्त की है। पकड़ी गई शराब की कीमत 65 लाख रुपए से ज्यादा बताई जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के बीकानेर की गजनेर पुलिस ने अवैध शराब से भरे ट्रक को जब्त किया है। जब्त शराब की कीमत 65 लाख रुपए से ज्यादा बताई जा रही है। शराब तस्करी के आरोप में पुलिस ने ट्रक चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी चालक से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गजनेर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान डेह फांटे की तरफ से आ रहे ट्रक को रोका। इस दौरान तलाशी में ट्रक से विभिन्न ब्रांडों की करीब 900 कार्टन अवैध शराब मिली। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के साथ आरोपी प्रहलाद राम निवासी बाड़मेर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
आरोपी ने शुरुआती पूछताछ में पुलिस को बताया कि ट्रक में यह शराब गणपत विश्नोई निवासी जालौर ने भरवाई है। बता दें कि गणपत के खिलाफ अवैध शराब परिवहन के कई मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन