{"_id":"64b13f4c541ff788f509dc68","slug":"a-speeding-truck-ran-over-an-employee-of-the-dholpur-water-supply-department-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur: जलदाय विभाग के कर्मचारी को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा, वाटर वर्क्स के पास हादसा, चालक मौके से फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur: जलदाय विभाग के कर्मचारी को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा, वाटर वर्क्स के पास हादसा, चालक मौके से फरार
Fri, 14 Jul 2023 05:58 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 14 Jul 2023 05:58 PM IST
सार
बाजार से लौटते समय वाटर वर्क्स के पास हुआ हादसा। जलदाय विभाग में बाबू के पद पर तैनात हरीश की बाइक को ट्रक चालक टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
हादसे में युवक की मौत
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोतवाली थाना क्षेत्र में आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-44 पर सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। बाइक सवार युवक जलदाय विभाग में बाबू के पद पर तैनात था। जो बाजार से सागर पाड़ा स्थित अपने ऑफिस की ओर जा रहा था। सड़क हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस युवक के शव को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। यहां ड्यूटी डॉक्टर ने मौत की पुष्टि करते हुए शव को मोर्चरी में रखवा दिया।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे ऑफिस के साथ ही कर्मचारियों ने बताया कि जलदाय विभाग में बाबू के पद पर तैनात हरीश (28) पुत्र जगदीश शर्मा भरतपुर जिले का रहने वाला था। जो बाइक से जरूरी काम से बाजार आया था। बाजार से वापस सागर पाड़ा स्थित जलदाय विभाग के ऑफिस में पहुंचने से पहले ही वाटर वर्क्स के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे में युवक हरीश की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों से मिली सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने नाकाबंदी कराते हुए शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। परिजनों द्वारा रिपोर्ट दिए जाने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।