{"_id":"58de07cf4f1c1b650863e6ac","slug":"a-prisoner-s-death-in-ajmer-central-jail-stirred-fellow-prisoners","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजमेर की सेंट्रल जेल में कैदी की मौत, साथी बंदियों में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजमेर की सेंट्रल जेल में कैदी की मौत, साथी बंदियों में हड़कंप
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 31 Mar 2017 02:00 PM IST
विज्ञापन
जेल
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजमेर जिले की सेंट्रल जेल में शुक्रवार अलसुबह सजायाफ्ता एक बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इससे जेल प्रशासन सहित क़ैदियों में भी हड़कम्प मचा हुआ है।
जेल अधीक्षक संजय यादव ने बताया की मृतक रामदेव मूल रुप से अजमेर के गुलाबपुरा थाना क्षेत्र में खेड़ा लक्ष्मीपुरा गांव का रहने वाला था। वह हत्या के मामले में सजा काट रहा था। आज सुबह अचानक रामदेव की सुबह तबीयत बिगड़ी। तब जेल प्रशासन ने उसे तुरंत जवाहर लाल नेहरु अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जेल अधीक्षक यादव के मुताबिक प्रथम दृष्ट्या रामदेव की हार्ट अटैक से मौत होने की बात सामने आ रही है। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
मृतक रामदेव सेंट्रल जेल में नौ नम्बर बैरक का नम्बरदार था। जेल में कई कैदी उससे रंजिश भी रखते थे। अचानक किन परिस्थितियों में मौत हुई ये अभी सवाल बना हुआ है। कुछ कैदियों के मुताबिक जब रामदेव की तबीयत बिगड़ी तब उसके मुंह से झाग निकल रहे थे। अब जेल प्रशासन ने भी अपने स्तर पर कैदियों से पूछताछ शुरू कर दी है।