फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   a man made three marriages without divorce, wives raised a ruckus

बिन तलाक, कर ली तीन शादियां, पत्नियों ने धर दबोचा

Mon, 03 Apr 2017 12:15 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 03 Apr 2017 12:15 PM IST
विज्ञापन
a man made three marriages without divorce, wives raised a ruckus
तीन शादी - फोटो : अमर उजाला
जयपुर में एक अजीब मामला सामने आया है। मामले में एक व्यक्ति ने बिना तलाक लिए एक के बाद एक तीन शादियां कर ली। इस शातिर युवक को पहली दो पत्नियों ने धर दबोचा। दोनों महिलाएं जब उसे पकड़कर पुलिस के पास ले जा रही थी, तो वो उन्हें गच्चा देकर भाग गया। 
विज्ञापन


इसके बाद दोनों महिलाएं व्यक्ति की तीसरी पत्नी को लेकर थाने पहुंच गई। फिर थाने में जमकर हंगामा हुआ। महिलाओं ने आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की।

फिल्मी सी लगने वाली यह कहानी 15 साल पहले शुरू हुई। सांगानेर अजयराजपुरा निवासी लोकेश प्रजापत ने संतोष से शादी की। उनके एक बेटा भी हुआ। लोकेश अपनी पत्नी से मारपीट करता, तो इस मारपीट से परेशान होकर संतोष अपने पिता के घर चले गई। वहीं रहने लगी।
विज्ञापन

 
इसके बाद लोकेश ने पिछले साल यानी 2016 में प्रतापनगर में रहने वाली संगीता प्रजापत से शादी कर ली। उसने संगीता को अपने पूर्व में विवाहित होने के बारे में कुछ नहीं बताया। कुछ महीनों बाद जब संगीता को इस बारे में पता लगा तो लोकेश ने जल्दी ही तलाक ले लेने का झांसा दे दिया। अपने पति से इस धोखे के बाद संगीता ने भी लोकेश से अलग रहना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकेश की शादी का सिलसिला यहीं नहीं रूका, उसने हाल ही में शारदा प्रजापत नाम की युवती से फिर से शादी कर ली। वह उसके साथ रामगंज इलाके में रहने लगा। पहले वाली दोनों पत्नियों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने तीन दिन तक लोकेश की निगरानी रखी। उन्होंने उसका पीछा किया तो पाया कि वह रामगंज इलाके में एक मकान में रह रहा है।


वहां दोनों महिलाएं पहुंची तो शारदा ने लोकेश को अपना पति बताया। बस वहीं हंगामा शुरू हो गया। दोनों महिलाएं लोकेश को पकड़ कर थाने के लिए रवाना हो गई। लेकिन, रास्ते में वह भाग गया। दूसरी तरफ दोनों महिलाओं ने शारदा को समझाने की कोशिश भी की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed