फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   a foreign lady raped in car in jaipur

पिस्तौल के दम पर विदेशी महिला से कार में बलात्कार

Sat, 07 Jun 2014 06:18 PM IST
समीर शर्मा/अमर उजाला, जयपुरक
समीर शर्मा/अमर उजाला, जयपुरक Updated Sat, 07 Jun 2014 06:18 PM IST
विज्ञापन
a foreign lady raped in car in jaipur

मलेशियाई महिला को पिस्तौल दिखाकर कार में बलात्कार का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

विज्ञापन


जयपुर के एक पांच सितारा होटल में ठहरी तीस वर्षीय पीडि़ता मलेशिया की एक निजी कम्पनी में काम कर रही थी और उसी सिलसिले में इसी सप्ताह जयपुर पहुंची थी। कम्पनी का जयपुर स्थित ऑफिस सम्भाल रहे आरोपी युवक ने शर्मनाक घटना को अंजाम दिया।

पुलिस ने पीडि़ता के बयान के बाद आरोपी भीलवाड़ा निवासी पुनीत जैन को पकड़ा और कार व पिस्तौल भी बरामद की। मेडिकल जांच में बलात्कार की पुष्टि हुई है।

दुष्कर्म से पहले पिलाया नशीला पदार्थ

a foreign lady raped in car in jaipur

पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार रात आरोपी ने महिला के साथ उसी होटल में डिनर किया और पीडि़ता को ड्राइव पर चलने को कहा। शहर घुमाते समय आरोपी ने कार में ही शराब पी और महिला को नशीला पदार्थ मिला हुआ शीलत पेय पिला दिया।

महिला के बेहोश होने के बाद आरोपी ने कार सुनसान इलाके में रोकी और बलात्कार का प्रयास करने लगा। इस बीच महिला को होश आ गया और उसने विरोध किया।

आरोपी ने कार में रखी पिस्तौल उठाकर महिला को डराया धमकाया। इसके बाद आरोपी ने कार में ही महिला से बलात्कार किया। घटना के बाद वह महिला को होटल के बाहर छोड़ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार हुआ आरोपी

a foreign lady raped in car in jaipur

पीडि़ता ने होटल के बाहर सुरक्षा कर्मी से थाने का पता पूछा और जवाहर सर्किल थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पीडि़ता के बयानों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और कार व पिस्तौल भी बरामद कर ली।

पुनीत मूलत: भीलवाड़ा जिले का रहनेवाला है और जयपुर में किराए के मकान में रह रहा था। अगले दिन शुक्रवार को पीडि़ता की मेडिकल जांच करवाई, जिसमें बलात्कार की पुष्टि हुई।

जयपुर पश्चिम के डीसीपी अमनदीप सिंह ने बताया कि युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मेडिकल जांच में बलात्कार की पुष्टि हो चुकी है। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed