{"_id":"6505a3d033c030faa600dfa4","slug":"a-broker-along-with-two-women-arrested-from-the-spa-center-in-kankroli-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajsamand: स्पा सेंटर में बोगस ग्राहक भेजकर देह व्यापार का किया भंडाफोड़, दो महिला सहित एक दलाल गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajsamand: स्पा सेंटर में बोगस ग्राहक भेजकर देह व्यापार का किया भंडाफोड़, दो महिला सहित एक दलाल गिरफ्तार
Sat, 16 Sep 2023 06:17 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 16 Sep 2023 06:17 PM IST
सार
शहर में करीब आधा दर्जन स्पा सेंटर संचालित हैं, जिनमें अवैध रूप से देह व्यापार की शिकायत लगातार मिल रही थी। प्रशिक्षु आरपीएस आकांक्षा ने मुखबिर की सूचना पर की कार्रवाई।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजसमंद जिला मुख्यालय के कांकरोली थानाक्षेत्र में धोइंदा रोड पर पुलिस को कई दिनों से देह व्यापर की सूचना मिल रही थी। पुलिस ने देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई करते हुए प्रशिक्षु आरपीएस आकांक्षा चौधरी ने टीम के साथ दबिश देकर दो महिलाओं और एक दलाल को वेश्यावृत्ति के आरोप में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
प्रशिक्षु आरपीएस आकांक्षा ने बताया कि दो दिन पूर्व मुखबिर से देह व्यापार की सूचना मिली थी। जिस पर कल रात एक बोगस ग्राहक को भेजकर शिकायत का सत्यापन कराया गया और बोगस ग्राहक के इशारे पर ही दबिश देकर दो महिलाओं सहित स्पा सेंटर के मैनेजर को गिरफ्तार किया गया है। आज पुलिस सभी आरोपियों को अदालत में पेश करेगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पिछले दिनों शहर में करीब आधा दर्जन स्पा सेंटर संचालित हैं, जिनमें अवैध रूप से देह व्यापार करने की शिकायत मिल रही थी। इसके बाद एसपी के निर्देश पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन