फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   a 10 year old cousins neck cut he is suffering from bleeding and people make a video

बीच सड़क पर रेता 10 साल के चचेरे भाई का गला, बच्चा तड़पता रहा और वीडियो बनाते रहे लोग

Sat, 09 Jan 2021 09:49 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: Tanuja Yadav Updated Sat, 09 Jan 2021 09:49 AM IST
विज्ञापन
a 10 year old cousins neck cut he is suffering from bleeding and people make a video
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

राजस्थान के सीकर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने अपने दस साल के चचेरे भाई की ब्लेड से गला रेत कर हत्या कर दी। यही नहीं युवक ने हत्या का लाइव वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर किया। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे युवक बच्चे को गर्दन से पकड़कर उसका गला काट देता था।

विज्ञापन


इस वीडियो का सबसे दर्दनाक मंजर यह था कि 10 साल का उत्तम दस मिनट तक सड़क पर तड़पता रहा और भीड़ उसे अस्पताल ले जाने की बजाय वीडियो बनाती रही। घटना के बाद आरोपी कैलाशचंद रैगर को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक कैलाश चंद रैगर ने उत्तम की हत्या करने का प्लान दिन में ही बना लिया था और एक दुकान से दो ब्लेड खरीद लिए थे। इसके बाद कैलाश ने अपने चचेरे भाई उत्तम और उसके छोटे भाई को पोषाहार दिलाने के बहाने अपने साथ ले आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर करीब डेढ़ बजे कैलाश ने उत्तम को घर के पास पकड़ लिया, ये देखकर उसका छोटा भाई भाग गया। आस-पास की दुकान पर बैठे लोगों ने इसे मात्र लड़ाई समझा और बीच-बचाव करने नहीं आए और वीडियो बनाने लगे। लेकिन इसके बाद कैलाश ने ब्लेड निकाला और उसका गला काट दिया, जिसके बाद उत्तम नीचे गिर गया।

इसके बाद लोग भागते हुए वहां आए लेकिन किसी ने भी बच्चे को अस्पताल भेजने की कोशिश नहीं की। हालांकि आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले जरूर कर दिया था। कैलाश चंद और उत्तम का परिवार एक साथ रहते हैं, अक्सर दोनों परिवारों के बीच में गाली गलौच और झगड़ा होता रहता है।


दोनों परिवारों के बीच जादू टोने की बात सामने आ रही है और ऐसा बताया गया है कैलाशचंद पिछले दो साल से दवा ले रहा था। एसपी कुअंर राष्ट्रदीप ने बताया कि अपने चाचा से बदला लेने के लिए आरोपी ने चचेरे भाई की हत्या की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed