{"_id":"69637","slug":"Rajasthan-69637-","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगवार से पहले धरे गए शातिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगवार से पहले धरे गए शातिर
Rajasthan
Updated Sat, 18 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
अशोक नगर थाना पुलिस ने सी-स्कीम स्थित एक बार के बाहर से चार शातिर अभियुक्तों को दबोच लिया। ये चारों अभियुक्त भीलवाड़ा में गैंगवार में मारे गए शूटर भानूप्रताप गिरोह से जुड़े हुए हैं और राजधानी में अपना गिरोह चलाने के लिए किसी वारदात की फिराक में थे। लेकिन इससे पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
पुलिस कमिश्नर बीएल सोनी ने बताया कि सीआईयू टीम के सदस्य महिपाल सिंह गुर्जर की सूचना पर पुलिस ने टीसी बार के बाहर से बूंदी निवासी अभिषेक सिंह हाडा उर्फ टूटू, झज्जर, हरियाणा निवासी सचिन गौड़, श्रीगंगानगर निवासी महेन्द्र सिंह उर्फ मैनी और जयपुर निवासी पंकज पारीक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनसे यूएसए निर्मित एक पिस्तौल 7.65 एमएम, दो मैगजीन व 9 जिन्दा कारतूस 7.65 एमएम व एक लग्जरी गाड़ी बरामद की है।