{"_id":"641dc83a9f6f42a869008135","slug":"87-50-crore-subsidy-for-onion-storage-structures-cm-ashok-gehlot-approved-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: प्याज स्टोरेज संरचनाओं के लिए 87.50 करोड़ की सब्सिडी, प्रदेश के 10 हजार किसान को मिलेगा फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: प्याज स्टोरेज संरचनाओं के लिए 87.50 करोड़ की सब्सिडी, प्रदेश के 10 हजार किसान को मिलेगा फायदा
Fri, 24 Mar 2023 09:26 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 24 Mar 2023 09:26 PM IST
सार
राजस्थान के 10 हजार किसानों को कम लागत की प्याज स्टोरेज संरचनाओं के निर्माण के लिए 87.50 करोड़ रुपए का अनुदान मिलेगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अनुदान के प्रस्ताव का अनुमोदन किया है। प्रति यूनिट पर अधिकतम 87500 रुपए का अनुदान दिया जाएगा।
विज्ञापन
सीएम अशोक गहलोत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
2500 प्याज स्टोरेज संरचनाओं के लिए 21.87 करोड़ रुपए और राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत 1400 प्याज भंडारण संरचनाओं के लिए 12.25 करोड़ रुपए सहित कुल 34.12 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। साथ ही 6100 प्याज भंडारण संरचनाओं के लिए 53.37 करोड़ रुपए का व्यय कृषक कल्याण कोष से किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रति इकाई लगभग 1.75 लाख रुपए लागत आएगी
प्याज भंडारण संरचनाओं के निर्माण में प्रति इकाई लगभग 1.75 लाख रुपए लागत अनुमानित है। किसानों को निर्माण के लिए 50 प्रतिशत राशि (अधिकतम 87,500 रुपए) प्रति इकाई अनुदान के रूप में उपलब्ध करवाए जाने का प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री ने वर्ष 2023-24 के कृषि बजट में प्याज भंडारण संरचनाओं के निर्माण पर अनुदान की घोषणा की थी।
विज्ञापन