{"_id":"627537cb08494a204366f0b2","slug":"85-new-corona-patients-in-rajasthan-and-63-in-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Corona Update: जयपुर में 63 और प्रदेश में 85 नए संक्रमित मिले, वैशाली नगर में सबसे ज्यादा 11 केस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Corona Update: जयपुर में 63 और प्रदेश में 85 नए संक्रमित मिले, वैशाली नगर में सबसे ज्यादा 11 केस
Fri, 06 May 2022 08:29 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 06 May 2022 08:29 PM IST
सार
कोरोना संक्रमण के प्रदेश में 85 नए केस सामने आए हैं। इसमें सबसे ज्यादा जयपुर में 63 मरीज मिले हैं। लगातार दूसरे दिन शहर में 50 से ज्यादा कोरोना मरीज मिले है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। प्रदेश की राजधानी जयपुर कोरोना का मुख्य केंद्र बना हुआ है। शुक्रवार को यहां कोरोना के 63 नए मरीज मिले। इससे पहले गुरुवार को 74 केस मिले थे। लगातार दूसरे दिन शहर में 50 से ज्यादा संक्रमित मरीज सामने आए हैं। लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए लोगों मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन
शुक्रवार का आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक शहर के वैशाली नगर इलाके में सबसे ज्यादा 11 संक्रमित मिले हैं। अजमेर रोड पर छह, सांगानेर में पांच, प्रताप नगर और मालवीय नगर में चार-चार, जवाहर नगर और मानसरोवर में तीन-तीन, बापू नगर, सिविल लाइन, सी-स्कीम, दुर्गापुरा और चाकसू में दो-दो संक्रमित मिले हैं। झालाना, झोटवाड़ा, बनीपार्क, बरकत नगर और गोपालपुरा के अलावा आठ अन्य इलाकों में एक-एक मरीज मिला है।
विज्ञापन
प्रदेश में 85 संक्रमित मिले
कोरोना संक्रमण के प्रदेश में कुल 85 नए केस सामने आए हैं। इसमें सबसे ज्यादा जयपुर में 63 मरीज मिले हैं। इसके अलावा अलवर में आठ, धोलपुर में छह, कोटा में दो, अजमेर, भरतपुर, गंगानगर, हनुमानगढ़, सवाई माधोपुर और सीकर में एक- एक संक्रमित मिला है।
विज्ञापन