फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   85 new corona patients in Rajasthan and 63 in Jaipur

Rajasthan Corona Update: जयपुर में 63 और प्रदेश में 85 नए संक्रमित मिले, वैशाली नगर में सबसे ज्यादा 11 केस 

Fri, 06 May 2022 08:29 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 06 May 2022 08:29 PM IST
सार

कोरोना संक्रमण के प्रदेश में 85 नए केस सामने आए हैं। इसमें सबसे ज्यादा जयपुर में 63 मरीज मिले हैं। लगातार दूसरे दिन शहर में 50 से ज्यादा कोरोना मरीज मिले है। 

विज्ञापन
85 new corona patients in Rajasthan and 63 in Jaipur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। प्रदेश की राजधानी जयपुर कोरोना का मुख्य केंद्र बना हुआ है। शुक्रवार को यहां कोरोना के 63 नए मरीज मिले। इससे पहले गुरुवार को 74 केस मिले थे। लगातार दूसरे दिन शहर में 50 से ज्यादा संक्रमित मरीज सामने आए हैं। लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए लोगों मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना चाहिए। 

विज्ञापन


शुक्रवार का आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक शहर के वैशाली नगर इलाके में सबसे ज्यादा 11 संक्रमित मिले हैं। अजमेर रोड पर छह, सांगानेर में पांच, प्रताप नगर और मालवीय नगर में चार-चार, जवाहर नगर और मानसरोवर  में तीन-तीन, बापू नगर, सिविल लाइन, सी-स्कीम, दुर्गापुरा और चाकसू में दो-दो संक्रमित मिले हैं। झालाना, झोटवाड़ा, बनीपार्क, बरकत नगर और गोपालपुरा के अलावा आठ अन्य इलाकों में एक-एक मरीज मिला है।
विज्ञापन


प्रदेश में 85 संक्रमित मिले 
कोरोना संक्रमण के प्रदेश में कुल 85 नए केस सामने आए हैं। इसमें सबसे ज्यादा जयपुर में 63 मरीज मिले हैं। इसके अलावा अलवर में आठ, धोलपुर में छह, कोटा में दो, अजमेर, भरतपुर, गंगानगर, हनुमानगढ़, सवाई माधोपुर और सीकर में एक- एक संक्रमित मिला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed