फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   70 year man commits suicide in memory of his wife in Bharatpur   

Rajasthan: घरवाली की याद सताती है...यह लिखकर 70 साल के बुजुर्ग ने लगाई फांसी, पत्नी की ऐसे हुई थी मौत

Wed, 06 Jul 2022 03:40 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 06 Jul 2022 03:40 PM IST
सार

मृतक नारायण के पास मिले सुसाइड नोट में उन्होंने लिखा, सब छोटे और बड़े को राम-राम जी, मैं खुदखुशी कर रहा हूं, कोई भी इसका जिम्मेदार नहीं है।
 

विज्ञापन
70 year man commits suicide in memory of his wife in Bharatpur   
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान के भरतपुर में 70 साल के बुजुर्ग ने आत्महत्या कर ली। उनके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उन्होंने लिखा कि मुझे अपनी घरवाली की याद आती है, इसलिए मैं जान दे रहा हूं। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना भरतपुर के आरबीएम अस्पताल के पास बनी धर्मशाला की है। डेहरवली गांव के रहने वाले नारायण सिंह (70) धर्मशाला में गार्ड की नौकरी करते थे। उनक परिवार गांव में ही रहता है।
विज्ञापन


करीब एक साल पहले नारायण की पत्नी भगवान देई की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि इसके बाद से ही वह परेशान रहने लगे थे। बुधवार को उन्होंने धर्मशाला के बाहर लगे पेड़ से लटककर फांसी लगा ली। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच करा दी है। साथ ही पीएम कराकर शव मृतक के परिजनों को सौंप दिया है।   
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट में यह लिखा 
मृतक नारायण के पास मिले सुसाइड नोट में उन्होंने लिखा, सब छोटे और बड़े को राम-राम जी, मैं खुदखुशी कर रहा हूं, कोई भी इसका जिम्मेदार नहीं है। मुझे मेरी घरवाली की याद सताती है। इसलिए आत्महत्या कर रहा हूं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed