{"_id":"62c55f96ace40202b34d82a0","slug":"70-year-man-commits-suicide-in-memory-of-his-wife-in-bharatpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: घरवाली की याद सताती है...यह लिखकर 70 साल के बुजुर्ग ने लगाई फांसी, पत्नी की ऐसे हुई थी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: घरवाली की याद सताती है...यह लिखकर 70 साल के बुजुर्ग ने लगाई फांसी, पत्नी की ऐसे हुई थी मौत
Wed, 06 Jul 2022 03:40 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 06 Jul 2022 03:40 PM IST
सार
मृतक नारायण के पास मिले सुसाइड नोट में उन्होंने लिखा, सब छोटे और बड़े को राम-राम जी, मैं खुदखुशी कर रहा हूं, कोई भी इसका जिम्मेदार नहीं है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के भरतपुर में 70 साल के बुजुर्ग ने आत्महत्या कर ली। उनके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उन्होंने लिखा कि मुझे अपनी घरवाली की याद आती है, इसलिए मैं जान दे रहा हूं। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना भरतपुर के आरबीएम अस्पताल के पास बनी धर्मशाला की है। डेहरवली गांव के रहने वाले नारायण सिंह (70) धर्मशाला में गार्ड की नौकरी करते थे। उनक परिवार गांव में ही रहता है।
विज्ञापन
करीब एक साल पहले नारायण की पत्नी भगवान देई की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि इसके बाद से ही वह परेशान रहने लगे थे। बुधवार को उन्होंने धर्मशाला के बाहर लगे पेड़ से लटककर फांसी लगा ली। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच करा दी है। साथ ही पीएम कराकर शव मृतक के परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
नोट में यह लिखा
मृतक नारायण के पास मिले सुसाइड नोट में उन्होंने लिखा, सब छोटे और बड़े को राम-राम जी, मैं खुदखुशी कर रहा हूं, कोई भी इसका जिम्मेदार नहीं है। मुझे मेरी घरवाली की याद सताती है। इसलिए आत्महत्या कर रहा हूं।