{"_id":"5c4c8571bdec22120179a84a","slug":"70-people-died-by-swine-flu-in-rajasthan-till-now","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान में बढ़ता जा रहा स्वाइन फ्लू का प्रकोप, अब तक 70 लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान में बढ़ता जा रहा स्वाइन फ्लू का प्रकोप, अब तक 70 लोगों की मौत
Sat, 26 Jan 2019 09:36 PM IST
Nilesh Kumar
भाषा, जयपुर
भाषा, जयपुर
Published by: Nilesh Kumar
Updated Sat, 26 Jan 2019 09:36 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में स्वाइन फ्लू से पीड़ित तीन और लोगों की शनिवार को मौत हो गई। इसके साथ ही राजस्थान में इस साल स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 70 हो गई है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार स्वाइन फ्लू के चलते शुक्रवार को पांच और शनिवार को तीन रोगियों की मौत हो गई। इस बीच राज्य भर में 84 और रोगियों में इस रोग की पुष्टि हुई है। इनमें जयपुर में 37, उदयपुर में 12, जोधपुर में 10 और बीकानेर में चार रोगी शामिल हैं।
विज्ञापन
राज्य में अब तक कुल 1787 लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को यहां चिकित्सा व स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा, विभाग के आला अधिकारियों तथा पुणे स्थित नेशनल इन्स्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी की टीम के साथ हालात की समीक्षा की थी।
विज्ञापन