फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   6 BSP MLAs from Rajasthan who joined Congress in September 2019 met with Sonia Gandhi today

राजस्थान: सोनिया गांधी से मिले कांग्रेस में शामिल होने वाले छह बीएसपी के विधायक

Fri, 03 Jan 2020 12:05 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 03 Jan 2020 12:05 PM IST
विज्ञापन
6 BSP MLAs from Rajasthan who joined Congress in September 2019 met with Sonia Gandhi today
बीएसपी के विधायकों ने ग्रहण की कांग्रेस की सदस्यता - फोटो : ANI

राजस्थान में बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के छह विधायकों सितंबर, 2019 में कांग्रेस में शामिल हो गए थे। शुक्रवार को उन्होंने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात और उनकी मौजूदगी में आधिकारिक तौर पर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

विज्ञापन

 

बसपा के इन छह विधायकों के नाम राजेंद्र गुड्ड (उदयपुरवाटी), जोगेंद्र सिंह अवाना (नदबई), वाजिब अली, लखन सिंह मीणा (करोली), संदीप यादव (तिजारा) और दीपिका खेरिया (किशनगढ़बास) हैं उन्होंने पिछले साल सितंबर में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की थी। विधायकों के पार्टी बदलने के पीछे की वजहों के बारे में विधायकों ने कहा था कि वे राज्य में सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ लड़ना चाहते हैं और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ काम करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उदयपुरवाटी विधानसभा से विधायक राजेंद्र गुड्ड ने कहा, 'हमने सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ लड़ने और राज्य के विकास और सरकार की स्थिरता के लिए काम करने के लिए निर्णय लिया। अशोक जी सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री हैं और राजस्थान के लिए उनसे बेहतर कोई नहीं हो सकता। मैं उनकी कार्यशैली और विनम्रता से प्रभावित था।' नदबई के विधायक जोगेंद्र सिंह अवाना ने कहा कि उनके लिए बाहर से कांग्रेस का समर्थन करना मुश्किल था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed