{"_id":"07cb493c-273d-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"6-9-crore-will-be-spent-for-water-facility-in-bandikui","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदीकुई क्षेत्र में पेयजल पर खर्च होंगे 6.9 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदीकुई क्षेत्र में पेयजल पर खर्च होंगे 6.9 करोड़
जयपुर/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 05 Nov 2012 05:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दौसा जिले के बांदीकुई विधानसभा क्षेत्र में पेयजल सुविधा देने के लिए 6.9 करोड़ रूपये खर्च किए जाएंगे। इस राशि से क्षेत्र के लगभग 20 गांवों को लाभ मिलेगा। तकनीकी शिक्षा अभियांत्रिकी एवं कारागार राज्यमंत्री राम किशोर सैनी ने बताया कि बांदीकुई क्षेत्र में ट्यूबवेल, जी.एल.आर. और पाईप लाइनें बिछाई जाएंगी। इसके लिए प्रशासनिक और वित्तीय मंजूरी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
सैनी ने बताया कि 6.9 करोड़ की राशि से इस क्षेत्र के लगभग 20 गांवों में 38 ट्यूबवेल, 44 जी.एल.आर. व पाइप लाइनें बिछाने का कार्य किया जायेगा। राज्य सरकार ने बांदीकुई शहरी क्षेत्र में ट्यूबल मय टंकी के निर्माण के लिए 34.10 लाख रूपये की प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृतियां जारी की हैं। उन्होंने कहा कि सरकार राज्य के दूर-दूराज के ग्रामीण क्षेत्रों तक पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कृतसंकल्प है।
विज्ञापन
राज्यमंत्री सैनी ने बताया कि बांदीकुई शहरी क्षेत्र में 49.47 लाख रूपये की लागत से जी.आई. पाइप लाइनें भी बिछाई जाएंगी। इसी प्रकार बांदीकुई विधानसभा क्षेत्र के लिये 105.75 लाख रूपए के 47 एकल बिन्दु स्वीकृत किये गये हैं तथा 60.20 लाख रूपए की लागत से बनने वाले 86 हैंडपंपों की भी स्वीकृतियां जारी की गई हैं। इससे बांदीकुई क्षेत्र के कई गांवों को पेयजल सुविधा का लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन