{"_id":"6128d71f77f3a24eb95803f5","slug":"57-booked-over-jaisalmer-khap-panchayat-order-to-boycott-45-families-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैसलमेर: खाप पंचायत ने 45 परिवारों का किया था बहिष्कार, 57 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैसलमेर: खाप पंचायत ने 45 परिवारों का किया था बहिष्कार, 57 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
Fri, 27 Aug 2021 05:44 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 27 Aug 2021 05:44 PM IST
सार
पिछले साल नवंबर में हत्या के एक आरोपी व्यक्ति से संबंध रखने के चलते राजस्थान के जैसलमेर की एक खाप पंचायत ने 45 परिवारों को सामाजिक रूप से बहिष्कृत कर दिया था। अब इस मामले में पुलिस ने 57 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
Police
- फोटो : Police
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के जैसलमेर में एक खाप पंचायत के तानाशाही आदेश के बाद की गई पुलिस की कार्रवाई में 57 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि एक खाप पंचायत की ओर से 45 लोगों का सामाजिक बहिष्कार करने के आरोप में शिकायत दर्ज की गई है। मामले में 57 के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
संकरा थाना क्षेत्र के एसएचओ हनुमान राम ने बताया कि ये परिवार हत्या के एक मामले में एक आरोपी से संबंध रखते हैं। पिछले साल नवंबर में इनका बहिष्कार कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि शुरुआती दौर में तो ये परिवार बहिष्कार सहते रहे लेकिन बाद में पुलिस के पास आए और शिकायत दर्ज कराई जिसके आधार पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
एसएचओ ने बताया कि ये परिवार एक व्यक्ति से संबंध रखते हैं जो अक्तूबर 2020 में हुई एक हत्या में शामिल था। उन्होंने कहा, 'पुछले कुछ महीनों से ये सामाजिक बहिष्कार का सामना कर रहे थे लेकिन कुछ लोग हमारे पास आए थे और 22 अगस्त को मामला दर्ज कराया। आईपीसी की धारा 384 और 385 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।'
विज्ञापन