फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   500 people got food poisoning after eating food of Mrityubhoj in Dausa

Rajasthan: दौसा में मृत्युभोज का खाना खाने से 500 लोग बीमार, गांव पहुंची डॉक्टरों की टीम, कई अस्पताल में भर्ती

Wed, 25 Jan 2023 05:15 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 25 Jan 2023 05:15 PM IST
सार

बड़ी संख्या में बीमार हुए लोगों की सूचना मिलने पर चिकित्सा अधिकारी ने गांव में डॉक्टरों की टीम गांव में भेजी। जहां लोगों का इलाज शुरू किया गया। वहीं, गंभीर रूप से बीमार लोगों को दौसा रेफर किया गया है।

विज्ञापन
500 people got food poisoning after eating food of Mrityubhoj in Dausa
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राज्सथान के दौसा जिले के तीतर वाड़ा ग्राम पंचायत में मृत्यु भोज का खाना खाने से पूरे गांव की तबीयत बिगड़ गई। खाना खाने के बाद करीब 500 लोग फूड पॉइजनिंग हो गई। इसके बाद उन्हें अस्पातल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


दरअसल, दौसा की तीतर वाड़ा ग्राम पंचायत के एक गांव में मृत्यु भोज का का आयोजन किया गया था। जिसमें पूरे गांव को आमंत्रित किया गया था। खाने में पूरी, आलू की सब्जी, भुजिया और दाने (बूंदी) बनाई गई थी। 
विज्ञापन


शाम से ही भोजन शुरू हो गया था, रात होते-होते कुछ लोगों की तबीयत खराब हो गई। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद बीमारों की संख्या बढ़ती गई। सुबह होते-होते पूरे गांव के लोगों की तबीयत खराब हो गई। करीब 500 लोगों को उल्टी और दस्त की शिकायत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ी संख्या में बीमार हुए लोगों की सूचना मिलने पर चिकित्सा अधिकारी ने गांव में डॉक्टरों की टीम गांव में भेजी। जहां लोगों का इलाज शुरू किया गया। वहीं, गंभीर रूप से बीमार लोगों को दौसा रेफर किया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। 

 
जानकारी के अनुसार चिकित्सा विभाग ने  खाने का सैंपल लेकर जांच के लिए जयपुर भेज दिया गया। खाना बनाने वाले हलवाई से भी पूछताछ की जा रही है। बतादें कि सरकार ने मृत्यु भोज के कार्यक्रम पर रोक लगा रखी है। इसके बाद भी प्रदेश में इस के आयोजन किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed