फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   450 kg silver ingots and 772 kg siver jewellery seized from private bus in Udaipur

Rajasthan: उदयुपर में बस से 4.50 किलो चांदी की सिल्लियां और 7.72 क्विंटल गहने मिले, कीमत आठ करोड़

Sun, 08 May 2022 02:44 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 08 May 2022 02:44 PM IST
सार

उदयपुर में एक निजी बस की केबिन से 105 पार्सल में चांदी की सिल्लियां छुपाकर ले जाई जा रही थी। पुलिस ने चांदी की सिल्लियां और जेवरात जब्त कर लिया है।

विज्ञापन
450 kg silver ingots and 772 kg siver jewellery seized from private bus in Udaipur
उदयपुर में चांदी की सिल्लियां बरामद - फोटो : Social Media

विस्तार

उदयपुर में पुलिस ने चांदी तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की है। अहमदाबाद से आगरा जा रही एक बस से 4 क्विंटल 50 किग्रा चांदी की सिल्लियां और करीब 7 क्विंटल 72 किलो चांदी के जेवरात बरामद की गई है। जब्त की गई चांदी की कीमत आठ करोड़ आंकी गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पुलिस ने शनिवार की रात के समय बलिचा बाईपास पर नाकाबंदी करते हुए अहमदाबाद से आगरा जा रही श्रीनाथ ट्रेवल्स की स्लीपर बस नंबर आरजे 27 पीबी 3053 को रोक उसकी तलाशी ली। पुलिस ने चालक से बस के अंदर स्लीपर केबिन और साइड डिग्गी में भरे पार्सल के बारे पूछा तो उसने कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दिया।

विज्ञापन

 

पुलिस टीम ने बस को चेक किया तो बस के पीछे बने केबिन और साइड की डिग्गी में भारी मात्रा में पैक पार्सल नजर आए। चेक किया गया तो बस केबिन से 105 अलग-अलग वजन के पार्सल से करीब 4 क्विंटल 50 किलोग्राम चांदी की सिल्लियां और 7 क्विंटल 72 किलोग्राम चांदी के आभूषण मिले। पुलिस ने पार्सल के संबंध में बस चालक से वैध कागजात मांगे तो उसने कोई कागजात उपलब्ध नहीं होना बताया। जिसके बाद पुलिस ने सारा माल जब्त कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed