{"_id":"5f52df628ebc3e54d0650a3e","slug":"410-hindu-refugees-stranded-in-pakistan-got-permission-to-extend-special-visa-period-home-ministry","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान में फंसे 410 हिंदू शरणार्थियों को विशेष वीजा अवधि बढ़ाने की मिली मंजूरी : गृह मंत्रालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान में फंसे 410 हिंदू शरणार्थियों को विशेष वीजा अवधि बढ़ाने की मिली मंजूरी : गृह मंत्रालय
Sat, 05 Sep 2020 06:14 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 05 Sep 2020 06:14 AM IST
विज्ञापन
Rajasthan High Court
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने विशेष वीजा समाप्त होने के कारण पाकिस्तान में फंसे 410 हिंदू शरणार्थियों की वीजा अवधि बढ़ाने की सहमति दे दी है। गृह मंत्रालय ने राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर पीठ के समक्ष इस मामले की सुनवाई के दौरान अपनी सहमति दे दी।
विज्ञापन
इस फैसले से भारत में लंबी अवधि के वीजा पर रह रहे पाकिस्तान के हिंदू नागरिकों को बड़ी राहत मिली है। ये शरणार्थी कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन से पहले संक्षिप्त अवधि के लिए विशेष वीजा एनओआरआई (भारत लौटने की बाध्यता नहीं) पर पाकिस्तान गए थे। एनओआरआई वीजा गैर भारतीय लंबी अवधि वीजा धारकों को पाकिस्तान जाने और 60 दिन के अंदर वापस लौटने की अनुमति देता है।
विज्ञापन
लॉकडाउन के कारण 60 बीत जाने पर उनका वीजा समाप्त हो गया था। पिछली सुनवाई में पीठ ने पाकिस्तान में एनओआरआई वीजा धारकों की दशा और उन्हें भारत लौटने में मदद करने पर केंद्र से जवाब मांगा था।
विज्ञापन