{"_id":"c2dad9d1832d6d0fd1825f7c77e561d1","slug":"4000-million-investment-in-rajasthan-hindi-news-rs","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान में होगा 4000 करोड़ का निवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान में होगा 4000 करोड़ का निवेश
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
Updated Tue, 07 Jul 2015 08:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की सात बड़ी कंपनियां अगले कुछ महीनों में करीब 4000 करोड़ का निवेश करेंगी और इनसे 16 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। राजस्थान मंत्रिमण्डल ने मंगलवार को इन कम्पनियों को कस्टमाइज पैकेज देने का निर्णय किया है।
विज्ञापन
संसदीय कार्य मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने बताया कि ये कम्पनियां राजस्थान में स्टील से ले कर मोबाइल, एलईडी टीवी, एयर कंडीशनर और एटीएम आदि का निर्माण करेंगी। इनमें जिंदल शॉ भीलवाड़ा में 1150 करोड़ का निवेष कर स्पंज आयरन और ब्लेड्स बनाएगी। यहां 500 लोगों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
ब्राजील की कम्पनी पैरोटो एटीएम और कैश डिस्पेंन्सर बनाने की यूनिट जयपुर में महिन्द्र वर्ल्ड सेज में लगाएगी। इसमें 144 करोड़ का निवेश होगा। माइक्रो मेक्स भिवाडी में दो प्लांट लगाएगी, जिनमें मोबाइल फोन, एलईडी टीवी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बनाए जाएंगे। यह 500 करोड़ का निवेश करेगी।
विज्ञापन
इन्टेक्स भी भिवाड़ी में ही इलेक्ट्रॉनिक उपकरणाों के प्लांट लगाएगी और इस पर 1000 करोड़ का निवेश किया जाएगा। एयर कंडीशनर बनाने वाली कम्पनी डायकन नीमराना में 750 करोड़ के निवेश से एयर कंडीशनर बनाने का प्लाांट लगाएगी।
इसके अलावा हमीरगढ़ में सूती धागे बनाने के लिए नितिन स्पिनिंग मिल्स दो चरणों में 675 करोड़ का निवेश करेगी और भूमिका एंटरप्राइजेज कम्पनी प्राइवेट लिमिटेड उदयपुर में होटल, कन्वेंशन सेंटर आदि का निर्माण करेगी, जिसमें 411 करोड़ का निवेश होगा। राजस्थान सरकार ने इन कम्पनियों को राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना के तहत बिजली, स्टाम्प, वैट आदि में कई तरह की छूट प्रदान की है।
विवादित कम्पनी का भी स्वागत
सत्ता में आने से पहले भाजपा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जारी ब्लैक पेपर में आरोप लगाया था कि जिंदल शॉ कम्पनी को कांग्रेस सरकार ने आयरन ओर निकलाने के लिए ज्यादा भूमि का आवंटन कर दिया है और जो जमीन दी गई है, उसमें ग्रामीण आबादी भी शामिल है। हालांकि बाद में जब यह मामला कोर्ट में गया तो मौजूदा सरकार अपने ही आरोप से पीछे हट गई और शपथ पत्र दे कर आवंटन नियमानुसार बता दिया।