फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   34 people dead by swinflu

राजस्थान: स्वाइन फ्लू से अब तक 34 की मौत

Fri, 30 Jan 2015 05:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो / जयपुर।
अमर उजाला ब्यूरो / जयपुर। Updated Fri, 30 Jan 2015 05:42 PM IST
विज्ञापन
34 people dead by swinflu

राजस्थान में स्वाइन फ्लू से मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा। राजधानी जयपुर में शुक्रवार को स्वाइन फ्लू ने एक महिला की जान ले ली। अभी नए वर्ष का पहला महीना पूरा नहीं हुआ है और तीस दिन में ही मृतकों की संख्या 34 हो गई है।स्वाइन फ्लू के कारण सरकार और अधिकारियों की नीदें उड़ गई हैं और इसके प्रति जागरूकता अभियान चलाने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन


इधर, मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के निर्देश के बाद सरकारी अस्पतालों में स्वाइन फ्लू की जांच नि:शुल्क कर दी गई है तथा सभी चिकित्सालयों में ऐसे रोगियों के लिए अलग से आउटडोर की व्यवस्था की जा रही है। विपक्ष सरकार पर देरी से जागने का आरोप लगा रहा है। राजस्थान के करीब 21 जिले स्वाइन फ्लू से प्रभावित हैं।

विज्ञापन

जारी है मौत का सिलसिला

34 people dead by swinflu

सवाई मानसिंह अस्पताल के डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि अलवर के खैरथल निवासी 32 वर्षीय पुष्पादेवी का स्वाइन फ्लू से निधन हो गया तथा अभी चार पॉजिटिव मरीज वेंटिलेटर पर हैं। इधर, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को फ्लू को लेकर मॉनिटरिंग करने के लिए जिलों में भेजने की तैयारी कर ली है।

इन अधिकारियों की मॉनिटरिंग में घर-घर जाकर सर्दी-जुकाम, खांसी व बुखार पीडितों का सर्वे किया जाएगा। राठौड़ ने कहा है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाशत नहीं की जाएगी। उन्होंने जिलों में जानेवाले अधिकारियों को संबंधित क्षेत्र में स्वाईन फ्लू की स्थिति की समीक्षा कर रोजाना रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed