फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   22 year Girl commits suicide after rape in ajmer

Rajasthan: REET पास कर चुकी युवती ने की खुदकुशी, दो युवकों पर दुष्कर्म करने का आरोप, भाई ने देखा तो हुए फरार

Wed, 26 Oct 2022 08:02 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 26 Oct 2022 08:02 PM IST
सार

मृतक युवती के परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी रीट पास कर चुकी थी। उसका टीचर भर्ती की परीक्षा होनी थी। उन्होंने बताया कि उनकी पढ़ाई में काफी होशियार थी। वह टीचर बनना चाहती थी। इधर, पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
22 year Girl commits suicide after rape in ajmer
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान के अजमेर जिले के श्रीनगर में एक 22 साल युवती ने आत्महत्या की कर ली। आरोप है गांव के एक युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसका भाई आ गया। बाद में युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी।  

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अजमेर के श्रीनगर थाना इलाके में एक 22 साल की लड़की रहती थी। उसके साथ उसके माता-पिता और दो भाई भी रहते थे। मंगलवार दोपहर को युवती घर में अकेली थी। इस दौरान गांव में रहने वाला यशवंत (20) और मनीष (21) उनके घर पहुंच गया। आरोपी मनीष पीड़िता के घर के बाहर खड़े होकर निगरानी करने लगा, वहीं यशवंत घर में अंदर चला गया।  
विज्ञापन


आरोपी यशंवत ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान पीड़िता का छोटा भाई घर आ गया उसने आरोपी मनीष को गलत काम करते हुए देख लिया। युवती के भाई को देख दोनों आरोपी वहां से भाग गए। छोटे भाई ने घटना की जानकारी बड़े भाई दी, जिसके बाद दोनों ने उनका पीछा किया, लेकिन उन्हें पकड़ नहीं पाए। बाद में दोनों भाई जब घर पहुंचे तो उन्होंने अपनी बहन को फंदे पर लटका देखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों भाइयों ने घटना की जानकारी अपने माता-पिता को दी और बहन गांव के एक अस्पातल लेकर पहुंचे, जहां से उसे अजमेर के जेएलएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि, उसकी जान नहीं बचाई जा सकी, इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इधर, बेटी की मौत के बाद युवती के परिवार के सदस्य और गांव वाले अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ गए। बुधवार को काफी समझाइश के बाद परिजन पीएम के लिए तैयार हुए, जिसके बाद उन्हें शव सौंप दिया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों आरोपी युवकों की तलाश की जा रही है। 


मृतक युवती के परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी रीट पास कर चुकी थी। उसका टीचर भर्ती की परीक्षा होनी थी। उन्होंने बताया कि उनकी पढ़ाई में काफी होशियार थी। वह टीचर बनना चाहती थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed