Ajmer: देसी कट्टे और तलवार की नोक पर दो मार्बल व्यापारी से 22 हजार की लूट, गोदाम में बंद कर बदमाश हुए फरार
किशनगढ़ में चार नकाबपोश बदमाशों ने मार्बल गोदाम में घुसकर व्यापारियों से नकदी और मोबाइल लूट लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अजमेर के किशनगढ़ में चार बदमाशों ने देसी कट्टा और तलवार की नोक पर व्यापारियों से 22 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। बदमाशों ने गोदाम के बाहर से शटर लगाकर व्यापारियों को भीतर बंद कर फरार हो गए।
किशनगढ़ के प्रकाश मार्बल गोदाम पर व्यापारी कृष्णाकुमार अग्रवाल और कपिल बाफना सोमवार की रात को गोदाम में बैठे थे। इसी दौरान रात साढे़ आठ बजे के करीब बाइक पर सवार होकर चार नकाबपोश आए। एक बदमाश गोदाम के बाहर रुक गया और तीन भीतर घुस गए। उनके पास देसी कट्टा और तलवार थी। बदमाशों ने दोनों व्यापारियों से नकदी लूट ली।
व्यापारी कपिल बाफना के पास से बदमाशों ने 17 हजार रुपए और कृष्णाकुमार के पास से पांच हजार रुपए लूट लिए। इसके साथ ही आरोपियों ने दोनों व्यापारियों की मोबाइल छीन ली। शोर मचाने पर बदमाशों ने दोनों पीड़ितों को जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद उन्होंने व्यापारियों को गोदाम में बंद कर दिया। पीड़ितों ने शोर मचाकर आस पड़ोस के लोगों को बुलवाया। सूचना पर गांधीनगर थाना प्रभारी शंभूसिंह मय जाप्ता मौके पर पहुंचा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।