फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   22 thousand looted from two marble traders in Kishangarh of Ajmer

Ajmer: देसी कट्टे और तलवार की नोक पर दो मार्बल व्यापारी से 22 हजार की लूट, गोदाम में बंद कर बदमाश हुए फरार

Tue, 03 May 2022 05:17 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 03 May 2022 05:17 PM IST
सार

किशनगढ़ में चार नकाबपोश बदमाशों ने मार्बल गोदाम में घुसकर व्यापारियों से नकदी और मोबाइल लूट लिया। 

विज्ञापन
22 thousand looted from two marble traders in Kishangarh of Ajmer
किशनगढ़ में व्यापारियों से लूट - फोटो : Social Media

विस्तार

अजमेर के किशनगढ़ में चार बदमाशों ने देसी कट्टा और तलवार की नोक पर व्यापारियों से 22 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। बदमाशों ने गोदाम के बाहर से शटर लगाकर व्यापारियों को भीतर बंद कर फरार हो गए।

विज्ञापन


किशनगढ़ के प्रकाश मार्बल गोदाम पर व्यापारी कृष्णाकुमार अग्रवाल और कपिल बाफना सोमवार की रात को गोदाम में बैठे थे। इसी दौरान रात साढे़ आठ बजे के करीब बाइक पर सवार होकर चार नकाबपोश आए। एक बदमाश गोदाम के बाहर रुक गया और तीन भीतर घुस गए। उनके पास देसी कट्टा और तलवार थी। बदमाशों ने दोनों व्यापारियों से नकदी लूट ली। 

विज्ञापन


व्यापारी कपिल बाफना के पास से बदमाशों ने 17 हजार रुपए और कृष्णाकुमार के पास से पांच हजार रुपए लूट लिए। इसके साथ ही आरोपियों ने दोनों व्यापारियों की मोबाइल छीन ली। शोर मचाने पर बदमाशों ने दोनों पीड़ितों को जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद उन्होंने व्यापारियों को गोदाम में बंद कर दिया। पीड़ितों ने शोर मचाकर आस पड़ोस के लोगों को बुलवाया। सूचना पर गांधीनगर थाना प्रभारी शंभूसिंह मय जाप्ता मौके पर पहुंचा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed