फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   2019 will be 'war for soul of India': Shashi Tharoor

2019 का चुनाव होगा ‘भारत की आत्मा के लिए जंग’ : शशि थरूर

Fri, 25 Jan 2019 11:40 AM IST
अजय सिंह भाषा, जयपुर
भाषा, जयपुर Published by: अजय सिंह Updated Fri, 25 Jan 2019 11:40 AM IST
विज्ञापन
2019 will be 'war for soul of India': Shashi Tharoor
shashi tharoor

कांग्रेस के नेता शशि थरूर ने बृहस्पतिवार को कहा कि आगामी आम चुनाव ‘भारत की आत्मा के लिए जंग’ होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ दल के करीबी लोगों द्वारा एकदम भिन्न तरह के भारत की वकालत की जा रही है। 

विज्ञापन


थरूर ने कहा कि यह विचार की धर्म को राष्ट्रवाद का निर्धारक होना चाहिए, पाकिस्तान का विचार था और दावा किया कि इस विचार की भारत में ‘तस्करी’ के लिए जीतोड़ प्रयास किए जा रहे हैं ।
विज्ञापन


यहां जयपुर साहित्य उत्सव में उन्होंने कहा, ‘‘यह विचार कि धर्म को राष्ट्रवाद का निर्धारक होना चाहिए, यह पाकिस्तान का विचार है। भारत का विचार है कि सभी के लिए एक राष्ट्र होगा और धर्म इसका आधार नहीं होगा। अब हम भारत में पाकिस्तान के विचार की तस्करी के लिए एक दृढ़ प्रयास देख रहे हैं।’’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘‘आगामी चुनाव भारत की आत्मा के लिए लड़ाई होगी क्योंकि हमने देखा है कि सत्तारूढ़ दल के नजदीकी लोगों द्वारा अलग तरह के भारत की वकालत की जा रही है जो देश के मौलिक विचार से एकदम अलग है।’’ 


थरूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अपने वादों को पूरा करने में विफल रहे हैं। 
 

उन्होंने कहा, ‘‘मोदी को लेकर मूल में ही विरोधाभास है। वह सभी तरह की उदारवादी घोषणा करते हैं, लेकिन देशभर में वह स्वयं के राजनीतिक समर्थन और चुनावी व्यवहार्यता के लिए वह समाज के सबसे अनुदार तत्वों का सहारा लेते हैं ।’’ थरूर ने कहा कि मोदी ‘अधिकतम शासन और न्यूनतम सरकार’ के बारे में बात करते हैं लेकिन देश को जो न्यूनतम सरकार मिली है, वह प्रधानमंत्री और प्रधानमंत्री कार्यालय की है और इसके अलावा सब कुछ ‘अप्रासंगिक’ हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed