{"_id":"620a43f8b8ae747cda14f64c","slug":"2013-batch-ips-officer-sanjay-new-chairman-of-rajasthan-public-service-commission","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी संजय राजस्थान लोक सेवा आयोग के नए अध्यक्ष ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी संजय राजस्थान लोक सेवा आयोग के नए अध्यक्ष
Mon, 14 Feb 2022 05:28 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Mon, 14 Feb 2022 05:28 PM IST
सार
राज्यपाल कलराज मिश्र ने सोमवार को राजस्थान लोक सेवा आयोग के नए अध्यक्ष की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए। 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी समय कुमार को आरपीएससी का अध्यक्ष नियुक्ति किया गया है। संजय सीएम की सिक्योरिटी में आईजी के पद पर भी रह चुके हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान लोक सेवा आयोग के नए अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी गई है। सीएम सुरक्षा में आईजी के पद पर रह चुके संजय कुमार श्रोत्रिय को आरपीएससी का अध्यक्ष बनाया गया है। संजय 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और वर्तमान में जयपुर रेंज के आईजी हैं। राज्यपाल कलराज मिश्र ने सोमवार को उनकी नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
इससे पहले भूपेंद्र सिंह राजस्थान लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष थे। 1 दिसम्बर 2021 को उनका कार्यकाल पूरा हो गया था। उसके बाद से अब तक इस पद कार्यवाहक अध्यक्ष ही था। संजय कुमार अगस्त 2022 में रिटायर्ड होंगे। ऐसे में कहा जा सकता है कि आरपीएससी को छह महीने के लिए ही फुल टाइन अध्यक्ष मिल गया है।
विज्ञापन
अब तक कई बड़ी जिम्मेदारियां निभाईं
संजय कुमार 2013 में जयपुर ग्रामीण एसपी, 2014 में डीसीपी ट्रैफिक जयपुर, 2015 से 2018 तक एसओजी एसपी, दिसंबर 2018 से 2021 तक सीएम सिक्योरिटी में आईजी के पद पर भी रहे हैं। अब तक के कार्यकाल में उन्होंने कई बड़ी जिम्मेदारियां निभाई हैं।
विज्ञापन