फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   2013 Batch IPS Officer Sanjay New Chairman Of Rajasthan Public Service Commission

राजस्थान: 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी संजय राजस्थान लोक सेवा आयोग के नए अध्यक्ष 

Mon, 14 Feb 2022 05:28 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 14 Feb 2022 05:28 PM IST
सार

राज्यपाल कलराज मिश्र ने सोमवार को राजस्थान लोक सेवा आयोग के नए अध्यक्ष की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए। 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी समय कुमार को आरपीएससी का अध्यक्ष नियुक्ति किया गया है। संजय सीएम की सिक्योरिटी में आईजी के पद पर भी रह चुके हैं।

विज्ञापन
2013 Batch IPS Officer Sanjay New Chairman Of Rajasthan Public Service Commission
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान लोक सेवा आयोग के नए अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी गई है। सीएम सुरक्षा में आईजी के पद पर रह चुके संजय कुमार श्रोत्रिय को आरपीएससी का अध्यक्ष बनाया गया है। संजय 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और वर्तमान में जयपुर रेंज के आईजी हैं। राज्यपाल कलराज मिश्र ने सोमवार को उनकी नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं।  

विज्ञापन


इससे पहले भूपेंद्र सिंह राजस्थान लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष थे। 1 दिसम्बर 2021 को उनका कार्यकाल पूरा हो गया था। उसके बाद से अब तक इस पद कार्यवाहक अध्यक्ष ही था। संजय कुमार अगस्त 2022 में रिटायर्ड होंगे। ऐसे में कहा जा सकता है कि आरपीएससी को छह महीने के लिए ही फुल टाइन अध्यक्ष मिल गया है। 
विज्ञापन


अब तक कई बड़ी जिम्मेदारियां निभाईं
संजय कुमार 2013 में जयपुर ग्रामीण एसपी, 2014 में डीसीपी ट्रैफिक जयपुर, 2015 से 2018 तक एसओजी एसपी, दिसंबर 2018 से 2021 तक सीएम सिक्योरिटी में आईजी के पद पर भी रहे हैं। अब तक के कार्यकाल में उन्होंने कई बड़ी जिम्मेदारियां निभाई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed