फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   18 year old girl raped for six days in churu Rajasthan

Rajasthan: बंधक बनाकर युवती से छह दिन तक दुष्कर्म, बेहोश कर अहमदाबाद ले गया युवक, दो परिचितों ने भी दिया साथ  

Fri, 27 May 2022 03:22 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 27 May 2022 03:22 PM IST
सार

राजस्थान के चूरू में एक तरफा प्यार में पागल प्रेमी 18 साल की युवती को बेहोश कर अहमदाबाद ले गया। वहां अपने परिचित के घर में छह दिन तक बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन
18 year old girl raped for six days in churu Rajasthan
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के चूरू जिले के तारानगर में 18 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती को बंधक बनाकर छह दिन तक उसे साथ दुष्कर्म किया गया। साथ ही शादी के कागजों पर भी हस्थाक्षर करा लिए। अब पिता के साथ थाने पहुंची युवती ने एक महिला सहित तीन आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तारानगर के गांव अलायला की रहने वाली 18 वर्षीय युवती थाने में केस दर्ज कराया। उसने अपनी रिपोर्ट में बताया, सरदारशहर तहसील के गांव फोगा का रहने वाला पवन कुमार पुत्र शंकरलाल शर्मा उस पर शादी करने का दबाव बना रहा था। शादी करने की बात को लेकर वह उसे बार-बार कॉल करता था, लेकिन वह हर बार मना कर देती थी। 19 मई को युवक ने उसे फोन कर तारानगर बस स्टैंड पर मिलने बुलाया।
विज्ञापन


बस स्टैंड से डरा धमकाकर सरदारशहर बुला लिया। यहां पहुंचने पर पवन ने उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाई, जिसे पीने के बाद वह बेहोश हो गई। अगले दिन 20 मई उसे होश आया तो वह वह अहमदाबाद में थी। जहां एक घर में पवन, चिराग और चिराग की पत्नी पूर्वी ने उसे बंधक बनाकर एक कमरे में बंद कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती ने पवन से अहमदाबाद लाने का कारण पूछा तो उसने बताया कि मेरी और तुम्हारी शादी हो चुकी है। इसके बाद आरोपी पवन ने 20 मई से लेकर 25 मई की रात तक लगातार उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती ने पुलिस को बताया कि पवन ने उससे शादी के कागजों पर साइन भी करा लिए। इस पूरी वारदात में चिराग और पूर्वी ने भी पवन का साथ दिया। थाना अधिकारी गोविंद राम विश्नोई ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed